रायपुर : जम्मू कश्मीर के बाद अब छत्तीसगढ़ में लीथियम खनिज का भंडार मिलने के संकेत मिले हैं. लगभग दो महीने से सर्वे के काम में जुटी भूगर्भीय टीम ने अपने सर्वेक्षण में पाया है कि छत्तीसगढ़ के कोरबा में कटधोरा ब्लाक के गांव महेशपुर में एक तालाब के पास लिथियम का भंडार मिलने के संकेत मिले हैं.
जमीन से 80 फीट नीचे हो सकता है लिथियम भंडार
भूगर्भीय सर्वेक्षण टीम ने अपने महेशपुर के अलावा रामपुर और नवां गांव में भी खुदाई की है. सर्वेक्षण कर रही टीम को खुदाई के दौरान महेशपुर में एक तलाब के पास काफी मात्रा में लिथियम के भंडारन का पता चला है.
रामपुर में एक स्थान जो जलाशय के निर्माण के लिए चिन्हित है, वहां भी प्रचूर मात्रा में लिथियम मौजूद होने के संकेत मिले हैं. रामपुर के पास मौजूद चकचकवी पहाड़ में पहले भी थोड़ा बहुच लिथियम मिला था, लेकिन अनुमान है कि जितनी बड़ी संख्या में यहां लिथियम मौजदू है उसके पता लगाने के लिए आने वाले दिनों में सर्वेक्षण का दायरा बढ़ सकता है.
सर्वेक्षण का दायरा बढ़ाने के लिए बुलाई गई टीम
प्रशासन लिथियम मिलने की खबर से उत्साहित है.सर्वेक्षण के काम को आगे बढ़ाने के लिए महेशपुर में अधिकारी और मशीनें बुला लिये गये हैं. कोरबा के कलेक्टर संजीव झा के मुताबिक कटघोरा में सर्वे के दौरान लिथियम मिलने की जानकारी मिली है. इसकी क्वांटिटी कितनी है,अभी इसकी जानकारी नही है लेकिन जिस तरह से सर्वे में जानकारी निकल कर आ रही है उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि ये दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा लिथियम भंडार हो सकता है. यहां 19 गांवों मे जमीनों के भीतर लीथियम के भंडार होने के संभावना जताई जा रही है.
जम्मू कश्मीर के रियासी में मिला है 59 लाख टन लिथियम
छत्तीसगढ़ से इससे जम्मू कश्मीर के रियासी में 59 लाख टन लिथियम का भंडार मिलने की पुष्टि हुई है.अब छत्तीसगढ़ में मिले संकेत अगर सही साबित होते हैं तो भारत के लिए एक जैकपॉट साबित होगा.अब तक लिथियम की आपूर्ति को लेकर भारत दूसरे देशों पर निर्भर है. भारत लिथियम की आपूर्ति के लिए दूसरे देशों खासकर चीन पर निर्भर है,लेकिन अपने देश में इतनी बड़ी मात्रा में नॉन फेरस मेटल मिल जाने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि भारत की निर्भरता दूसरे देशों पर कम हो सकती है.
आपको बता दें कि दुनिया भर में रिचार्जेबल बैटरी बनाने के लिए लिथियम का प्रयोग होता है. मोबाइल बैटरी, इलेक्ट्रीक व्हीकल की बैटरी, ये सब बनाने के लिए लिथियम का प्रयोग होता है. अमेरिका,अस्ट्रेलिया,अर्जंटिना और चीन जैसे देश पूरी दुनिया में लिथियम की आपूर्ति को पूरा करते हैं.
ये भू पढ़े :

