Friday, February 13, 2026

Chhatishgarh:शराबी पति से तंग आकर महिला ने 8 दिन के बच्चे के साथ लगाई फांसी,पेड़ पर लटकी मिली दोनों की लाश

जशपुर :  छत्तीसगढ़ के जशपुर से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है.यहां ग्रामीणों को एक पेड़ पर एक मासूम बच्चे और एक महिला का शव लटका हुआ मिला. खोजबीन करने पर पता चला कि ये शव गांव की ही एक महिला और उसके 8 महीने के बच्चे का है.

घरेलू क्लेश से परेशान थी महिला

मामला जशपुर के बगीचा थाना क्षेत्र का है.पेड़ पर लटकी लाश गांव की ही मुन्नी बाई (28 साल) की है.मुन्नी बाई की शादी चरकूराम (27 साल) नाम के व्यक्ति से हुई थी. चरकूराम शादी के बाद अपने ससुराल में ही रहता था. चरकूराम दिड़ाड़ी मजदूर का काम करता था लेकिन जो भी कमाता था वो शराब पर उड़ा देता था. शराब पीने की लत से परेशाम थी पत्नी मुन्नी.

घटना से पहले पति पत्नी में हुआ था जम कर झगड़ा

गांव वालों का कहना है कि रविवार की शाम को दोनों पति पत्नी में खाने को लेकर झगड़ा हुआ. पत्नी ने खाने में सब्जी नहीं बनाई थी , जिससे पति नाराज हो गया औऱ दोनों में खूब लड़ाई हुई. दरअसल  दैनिक मजदूरी करने वाला चरकूराम जो भी कमाता वो शराब में उड़ा देता था. घर में पैसे की किल्लत के कारण रोजाना झगड़े होते थे. रविवार को भी जब झगड़ा हुआ तो लोगों को लगा रोज की ही तरह होगा लेकिन झगड़े के बाद मुन्नी बाई अपने 8 महीने के बच्चे को लेकर घर से निकल गई और काफी देर तक घर वापस नहीं आई. लोगों ने रात मे उन्हें तलाशा लेकिन कहीं पता नहीं चला.

पेड़ पर लटकी मिली महिला और बच्चे की लाश

सुबह जब परिजनों ने उन्हें फिर से ढूंढ़ना शुरु किया तो दोनों की लाश एक ही पेड़ पर ऊपर नीचे लटकी हुई मिली. दो दो लाशें एक साथ देख कर लोगों की अत्मा दहल गई. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची , शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

परिजनों के मुताबिक मृतक मुन्नी बाई पति के शराब पीने की आदत से परेशान थी, आये दिन पैसों की तंगी के कारण घर मे झगड़े होते थे. आखिरकार शराब की लत ने चरकूराम की गृहस्थी उजाड़ दी.

Latest news

Related news