Tuesday, March 3, 2026

Chest Measurement : खट्टर सरकार का शर्मनाक आदेश, हरियाणा की बेटियां हुई शर्मिंदा, कांग्रेस ने लगाए आरोप

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार के एक आदेश ने राजनीतिक गलियारे में हलचल मचा दी है. इस आदेश में कहा गया है कि फॉरेस्ट रेंजर पद की उम्मीदवार महिलाओं-युवतियों की भी छाती मापी (Chest Measurement) जाएगी. कांग्रेस ने Chest Measurement के इस मुद्दे को औऱ गर्मा दिया है. कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा सरकार के इस आदेश पर मुख्यमंत्री खट्टर पर हमला बोला है.

Chest Measurement बेटियों का अपमान

रणदीप सिंह सुरजेवाला का कहना है कि 7 जुलाई, 2023 को खट्टर सरकार और HSSC ने नोटिस जारी करके आदेश दिया है कि फॉरेस्ट रेंजर व डिप्टी फॉरेस्ट रेंजर पोस्ट के लिए उम्मीवार  युवतियों और महिलाओं की छातियां  मापी (Chest Measurement)  जाएंगी. यही नहीं, शर्त रखी गई है कि महिलाओं/युवतियों की ‘अनएक्सपेंडेड चेस्ट’ 74 सेंटीमीटर और  ‘एक्सपेंडेड चेस्ट’ 79 सेंटीमीटर होनी चाहिए. सुरजेवाला का कहना है कि यह कुकृत्य अपने आप में निर्लज्ज, अपमानजनक, संवेदनहीन व संस्कारहीन है. इसके साथ ही ये हरियाणा की बेटियों का अपमान है.

कहीं भी ऐसा नहीं होता

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि क्या खट्टर जी-दुष्यंत चौटाला जानते नहीं कि हरियाणा में महिला पुलिस कॉन्सटेबल व महिला एसआई पुलिस की भर्ती में भी उम्मीदवार युवतियों की “छाती”  Chest Size नहीं मापी जाती?  क्या खट्टर जी-दुष्यंत चौटाला जानते नहीं कि सेंट्रल पुलिस ऑर्गेनाइज़ेशन में भी महिलाओं की “छाती” मापने का कोई मापदंड नहीं है? फिर हरियाणा की बेटियों को अपमानित करने के लिए फॉरेस्ट रेंजर व डिप्टी रेंजर की भर्ती में यह क्रूरतापूर्ण, बचकाना व बेवकूफाना शर्त क्यों?

बेटियों से माफी मांगें सीएम

इस मामले पर खट्टर सरकार को घेरते हुए सुरजेवाला ने कहा कि सीएम खट्टर को तुरंत हरियाणा की बेटियों से माफी मांगते हुए ये शर्त वापस लेनी चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक CET की मौजूदा खामियां दूर नहीं हो जातीं, भर्ती प्रक्रिया का औचित्य भी क्या है. सुरजेवाला ने कहा कि खट्टर सरकार हरियाणा की बेटियों को अपमानित करने और हरियाणा के युवाओं के भविष्य पर ग्रहण लगाने की इस प्रक्रिया को तुरंत बंद करें.

Latest news

Related news