Tuesday, March 3, 2026

Chandigarh ToyTrain Accident : चंडीगढ़ के मॉल मे बड़ा हादसा, टॉय ट्रेन से गिर कर दस साल के बच्चे की मौत

Chandigarh ToyTrain Accident : चंडीगढ़ के एक मॉल में आज एक बड़ा हादसा हो गया है. शहर के एलांते मॉल में टॉयट्रेन से गिरने से एक 10 साल के बच्चे की मौत हो गई है. टॉय ट्रेन से गिरने के कारण बच्चे के सिर में गंभीर चोट लगी, बताया जा रहा है कि चोट लगने के कारण बच्चे की मौत हुई. दरअसल  टॉयट्रेन से गिरने के बाद आनन फानन में बच्चे को जीएमसीएच सेक्टर 32  अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई. 10 साल का शहाबाज नवांशहर का रहना वाला था ओर गर्मी की छुट्टियों में घूमने और खेलने आया था.

10 year old child dies after falling from Toy Train
10 year old child dies after falling from Toy Train

Chandigarh ToyTrain Accident : संचालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज

इस मामले में पुलिस ने चंडीगढ़ इंडस्ट्रीयल एरिया पुलिस थाने में टॉयट्रेन के संचालक सौरभ के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने एलांते माल के अंदर का सीसीटीवी जब्त किया है ताकि जांच की जा सके कि हादसा कैसे हुआ. कहा जा रहा है कि टॉय ट्रेन पर खेल रहा बच्चा झपकी ले रहा था, इसी दौरान वो टॉयट्रेन से गिर गया. पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि चलती ट्रेन से 10 साल का शाहबाज उतरने की कोशिश कर रहा था.  बच्चे की पिता ने टॉयट्रेन चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है. पिता ने कहा कि टॉयट्रोन के संचालक की लापरवाही के कारण ही हादसा हुआ. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Latest news

Related news