Champai Soren : झारखंड के पूर्व सीएम औऱ भाजपा के नेता चंपई सोरेन की आज अचानक तबियत बिगड गई. तबियत खराब होने जाने के कारण उन्हें जमशेदपुर के टाटा मेमोरियल अस्पातल में भर्ती करया गया है.
Champai Soren चुनाव प्रचार के लिए जाने वाले थे साहिबगंज
झारखंड में विधानसभा चुनाव की आहट के बीच भाजपा जोर शोर से चुनाव प्रचार में लगी हुई है. भले ही अबी चुनाव की ताराखों का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन भाजपा युद्ध स्तर पर में जुटी हुई है. इस झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में चंपई सोरेन बड़ी भूमिका निभा रहे हैं. चंपई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) छोड़ने के बाद भाजपा में शामिल होकर प्रदेश में भाजपा को जिताने की मुहिम चला रहे हैं. इस कड़ी में वो रविवार को जेएमएम के सबसे बड़े प्रभाव वाले विधानसभा क्षेत्र बरहेट और साहिबगंज जाने वाले थे. बताया है रहा है साहिबगंज जाने की तैयारियों के बीच ही अचानक उनका शुगर लेवल बढ़ गया और तबियत काफी बिगड़ गई.
टाटा मेमोरियल अस्पताल में चंपई सोरेन का चल रहा है इलाज
ज्यादा तबियत बिगड़ने कारण उन्हें लोगों ने जमशेदपुर के टीटा मेमोरियल हास्पिटल ( TMCH) में भर्ती कराया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है. पार्टी से मिल रही जानकारी के मुताबिक अब चंपई सोरने अस्पातल से ही साहिबगंज और बरहेट के लोगों को वर्चुअली संबोधित करेंगे.इसके बारे में चंपई सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर खुद ही जानकारी साझा की है. पूर्व मुख्यमंत्री ने अस्पताल की एक तस्वीर के साथ लिखा है – ” स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों की वजह से आज वीर भूमि भोगनाडीह में आयोजित “मांझी परगना महासम्मेलन” में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल रहूंगा। डॉक्टरों के अनुसार चिंता की कोई खास बात नहीं है। मैं शीघ्र पुर्णतः स्वस्थ होकर, आप सभी के बीच वापस आऊंगा”
स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों की वजह से आज वीर भूमि भोगनाडीह में आयोजित “मांझी परगना महासम्मेलन” में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल रहूंगा।
डॉक्टरों के अनुसार चिंता की कोई खास बात नहीं है। मैं शीघ्र पुर्णतः स्वस्थ होकर, आप सभी के बीच वापस आऊंगा।
जोहार ! pic.twitter.com/rUrCzCd7lK
— Champai Soren (@ChampaiSoren) October 6, 2024

