Monday, July 6, 2026
Home Breaking News मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलिकॉप्टर की मुंस्यारी में इमरजेंसी लैंडिंग

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलिकॉप्टर की मुंस्यारी में इमरजेंसी लैंडिंग

0
181
CEC Helicopter Emergency Landing
CEC Helicopter Emergency Landing

CEC Helicopter Emergency Landing : उत्तराखंड की यात्रा पर गये केंद्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलिकॉप्टर की मुनस्यारी में आपात लैंडिंग कराई गई है. बताया जा रहा है कि अचानक खराब मौसम के कारण उनके हेलिकॉप्टर को मुनस्यारी के रालम में उतारना पड़ा. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का हेलिकॉप्टर मिलम की तरफ जा रहा था. हेलिक़ॉप्टर में राजीव कुमार के साथ राज्य के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी मौजूद थे.

घटना दोपहर करीब  1 बजे  हुई. घटना के बाद मुनस्यारी के  डीएम ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार से बात की और उनकी कुशलता के बारे में जाना . मुख्य चुनाव आयुक्त और उनके साथ हेलिकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित और स्वस्थ  हैं.