Saturday, July 4, 2026
Home Breaking News बिहार में जल्द होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, मुकेश सहनी को मिल सकता...

बिहार में जल्द होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, मुकेश सहनी को मिल सकता है न्यू ईयर गिफ्ट

0
460
mukesh shahni, vip

 

पटना : बिहार में नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल का जल्द ही विस्तार होने की खबर है.  सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक  कैबिनेट के विस्तार में वीआइपी पार्टी के  मुकेश सहनी को नीतीश कुमार की तरफ से नये साल का तोहफा मिल सकता है . खबर है कि मुकेश सहनी फिर से मंत्री बन सकते हैं .खरमास के बाद कभी भी हो सकता है नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार…

बिहार में पिछली NDA सरकार में मुकेश सहनी बतौर पशु एंव मतस्य संसधन मंत्री रह चुके हैं. VIP पार्टी के 4 में से 3 विधायकों के बीजेपी में शामिल हो जाने के बाद नीतीश कुमार ने इन्हें सरकार से बाहर का रास्ता दिखा दिया था. अब एक बार फिर से बने नये समीकरण में मुकेश सहनी के लिए रास्ता बनता हुए दिखाई दे रहा है.