Bihar Election Phase 2 :बिहार में अंतिम चरण के मतदान बंपर वोटिंग हो रही है. सुबह 11 बजे तक 31.38% मतदान हो गया है. जिसमें किशनगंज में सबसे ज़्यादा 34.74% मतदान हुआ, उसके बाद गया में 34.07% और जमुई में 33.69% मतदान हुआ. दूसरे और अंतिम फेज में पहले चरण से 3 प्रतिशत ज्यादा वोटिंग हुई है.
Bihar Election Phase 2 : सुबह 11 बजे तक 31.38% मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव में सुबह 11 बजे तक कुल 31.38% मतदान दर्ज किया गया. वहीं, किशनगंज में 34.74%, गया में 34.07%, जमुई में 33.69%, पूर्णिया में 32.9%, औरंगाबाद में 32.88%, बांका में 32.91%, पश्चिम चंपारण में 32.39% और कैमूर (भभुआ) में 31.98% मतदान हुआ है.
मोतिहारी में राजद द्वारा मतदान केंद्रों पर उल्लंघन की शिकायत के बाद 2 लोग गिरफ्तार
बिहार के मोतिहारी में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने आरोप लगाया है कि भाजपा के पोलिंग एजेंट जानबूझकर कई मतदान केंद्रों के अंदर मतदाताओं को भाजपा के चुनाव चिन्ह वाली तस्वीरें और पर्चियाँ दिखा रहे थे.
पक्ष विपक्ष दोनों कर रहे है जीत के दावे
इस बीच, विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन के नेता बड़े-बड़े बयान दे रहे हैं और दोनों ही पक्ष चुनाव जीतने का भरोसा जता रहे हैं. राजद सांसद मनोज झा ने महागठबंधन की जीत का भरोसा जताते हुए कहा है कि पहले चरण के मतदान में जो बदलाव देखने को मिला था, वह एक “बड़ी लहर” में बदल गया है, जो एनडीए को बिहार से उखाड़ फेंकेगी.
भाजपा के सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि लोग विकास के पक्ष में निर्णायक रूप से मतदान करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि राज्य विकास की राह पर आगे बढ़ता रहे. सुपौल के एक मतदान केंद्र पर अपनी पत्नी रेणु हुसैन के साथ वोट डालने के बाद, शाहनवाज़ ने कहा, “मैंने मतदान कर दिया है. मैं सभी से वोट डालने की अपील करता हूँ. हमने जलपान नहीं किया, पहले मतदान किया। अब हम घर जाएँगे और फिर नाश्ता करेंगे.”
जन सुराज के प्रशांत किशोर सासाराम में मतदान किया
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर अपना वोट डालने के लिए सासाराम के कोनार पहुंचे, उनके साथ पार्टी के सहयोगी और करगहर के उम्मीदवार रितेश पांडे भी थे.
वोट देने के बाद जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, “बिहार में बदलाव के लिए, शिक्षा और रोजगार के लिए, पलायन बंद करने के लिए और भ्रष्टाचार को बंद करने के लिए हर एक वोट जरूरी है. सिर्फ गांवों में बैठकर बात करने से यह नहीं होगा. मतदान केंद्र पर जाकर सही व्यक्ति का चुनाव करें जिससे बिहार में बेहतरी हो… यह जनता का मौका है. आज अगर आप चूक गए तो आपको आगामी 5 वर्षों तक बद्तर स्थिति में जीना होगा… जाएं और सही व्यक्ति का चुनाव करें.”
#WATCH | #BiharElection2025 | सासाराम, बिहार: जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, “बिहार में बदलाव के लिए, शिक्षा और रोजगार के लिए, पलायन बंद करने के लिए और भ्रष्टाचार को बंद करने के लिए हर एक वोट जरूरी है। सिर्फ गांवों में बैठकर बात करने से यह नहीं होगा। मतदान केंद्र पर… https://t.co/mMwO9Jc9u2 pic.twitter.com/HJV6NLW0vQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2025
ये भी पढ़ें-Bihar voting: अंतिम चरण में भी हो रही है बंपर मतदान, 9 बजे तक…

