Sunday, July 5, 2026
Home Breaking News Budget Session: लोकसभा में ‘अनियंत्रित व्यवहार’ के लिए 8 कांग्रेसी सांसद निलंबित,...

Budget Session: लोकसभा में ‘अनियंत्रित व्यवहार’ के लिए 8 कांग्रेसी सांसद निलंबित, कांग्रेस ने प्रदर्शन कर जताया विरोध

0
303

Budget Session: मंगलवार दोपहर 3 बजे जब तीसरी बार स्थगित होने क बाद लोकसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हुई तो सदन ने “हंगामा करने” के लिए आठ विपक्षी सदस्यों को सस्पेंड कर दिया. केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्षी सांसदों के खिलाफ एक प्रस्ताव पेश किया था. इन सांसदों पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की किताब का हवाला देते हुए एक लेख को कोट करने पर रोके जाने पर हंगामा करने का आरोप हैं.
इसके बाद, निचले सदन को दिन भर के लिए स्थगित कर दिया गया, और अब कार्यवाही बुधवार को सुबह 11 बजे फिर से शुरू होगी.

क्यों और कौन विपक्ष के 8 संसद किए गए सस्पेंड

लोकसभा ने संसद में बजट सत्र के दौरान चर्चा के दौरान “हंगामा करने” के लिए विपक्ष के आठ सदस्यों को सस्पेंड करने का प्रस्ताव पास किया है.
केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्षी सांसदों के खिलाफ एक प्रस्ताव पेश किया था, जिन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की यादों का हवाला देते हुए एक लेख को कोट करने की कोशिश के बाद कागज़ फेंके थे.
सस्पेंड किए गए लोगों में कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर, हिबी एडेन, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, गुरजीत औजला, किरण रेड्डी, एस वेंकट रमन, प्रशांत पडोले और डीन कुरियाकोस शामिल हैं.

कांग्रेस ने अपने सांसदों के निलंबन के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

LoP राहुल गांधी, कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी और MP प्रियंका गांधी समेत दूसरे कई कांग्रेस MPs ने आठ कांग्रेस MPs के गलत सस्पेंशन और इंडिया-US ट्रेड एग्रीमेंट के खिलाफ संसद के मकर द्वार पर ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया. उनका कहना था कि, यह पार्लियामेंट्री डेमोक्रेसी पर हमला है. इससे कांग्रेस चुप नहीं होगी और हम देश के लिए बोलते रहेंगे.

Budget Session: दो बजे लोकसभा में क्या हुआ था

दोपहर 2 बजे लोकसभा में LoP राहुल गांधी के एकबार फिर भारत-चीन सीमा विवाद पर बोलने की कोशिश की. राहुल गांधी ने कहा, “पूर्वी लद्दाख में विवाद हुआ था. हमारे सैनिक मारे गए.” इस पर NDA नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया, क्योंकि स्पीकर ने कहा कि उन्होंने LoP से राष्ट्रपति के भाषण पर बोलने का अनुरोध किया है.
स्पीकर और सत्ता पक्ष खासकर संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने बार-बार राहुल गांधी को कहा कि वह भारत चीन मुद्दे पर नरवणे की किताब पर लिखे आर्टिकल को न पढ़े, लेकिन राहुल गांधी नहीं माने इसपर स्पीकर चर्चा में उनके बाद बोलने वाले सदस्यों का नाम लेना शुरु कर दिया. विपक्षी सांसदों ने तो कांग्रेस का साथ दिया और राहुल गांधी को बोलने की मांग की लेकिन सत्ता पक्ष के नेता टीडीपी के जी एम हरीश बालयोगी ने बोलना शुरु कर दिया हलांकि इस दौरान विपक्ष का हंगामा जारी रहा. ऐसा माना जा रहा है कि इसी दौरान कांग्रेस सांसदों ने कागज़ फेंकें, हलांकि लाइव कैमरे में ऐसा कुछ दिखाई नहीं दिया. ऐसा लगा कि विपक्ष के हंगामें के चलते लोकसभा को 3 बजे तक स्थगित कर दिया गया.

ये भी पढ़ें-‘पीएम मोदी ने देश को बेच दिया’,‘पीएम मोदी ‘कंप्रोमाइज्ड’ हैं’, US-India trade deal पर बोले राहुल गांधी