Thursday, February 26, 2026

दिल्ली में सोमवार सुबह से चल सकेंगीं BS-4 डीजल और BS-3 पेट्रोल गाड़ियां,रविवार के बाद लैप्स हो जाएगा बैन का आदेश

दिल्ली : दिल्ली में सोमवार सुबह से चल सकेंगीं BS-4 डीजल और BS-3 पेट्रोल गाड़ियां. प्रदूषण के खतरनाक स्तर को देखते हुए CAQM के डायरेक्शन पर दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने दिल्ली में BS-4 डीजल और BS-3 पेट्रोल गाड़ियों के परिचालन पर रोक लगा दी थी. ये रोक 13 नवम्बर तक के लिए लागू था. रविवार के बाद दिल्ली में BS-4 डीजल और BS-3 पेट्रोल गाड़ियों पर बैन को जारी रखने का कोई आदेश जारी नहीं हुआ है.

दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि “बीते कुछ दिनों से AQI लेवल स्टेबल है और इस बैन को लेकर नया आदेश जारी नहीं हुआ है, ऐसे में कल से यह प्रभावी नहीं रहेगा. हम सिचुएशन को मॉनिटर कर रहे हैं, अगर आने वाले दिनों में AQI में बढ़ोतरी होती है, तो हम सिचुएशन को रिव्यू करेंगे.”

Latest news

Related news