BRICS Summit 2026 Begins नई दिल्ली:ब्रिक्स समिट 2026 को लेकर राजधानी दिल्ली में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. कुछ ही देर में भारत मंडपम में BRICS Summit 2026 का औपचारिक आगाज होगा. दोपहर 2:35 बजे से शुरू होने वाले इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में भारत समेत BRICS के प्रमुख देशों के शीर्ष नेता हिस्सा ले रहे हैं.
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। उनका विमान पालम एयरपोर्ट पर उतरा. जिनपिंग के भारत दौरे को दोनों देशों के संबंधों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. आज शाम भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय बैठक प्रस्तावित है, जिसमें दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत हो सकती है.
🇨🇳🇮🇳 President Xi has arrived in New Delhi for the BRICS summit.
The expanded BRICS bloc is meeting to discuss trade, technology, energy security and strengthening its members’ influence over the global financial system.
Xi is expected to meet Indian PM Modi as China and India…
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) September 12, 2026
BRICS Summit 2026 : भारत मंडपम में जुटेंगे वैश्विक नेता
BRICS Summit के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत कई शीर्ष नेता एक मंच पर नजर आ सकते हैं. सम्मेलन में वैश्विक अर्थव्यवस्था, व्यापार, निवेश, कनेक्टिविटी, बहुपक्षीय सहयोग और मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है.
भारत के लिए यह सम्मेलन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि BRICS के मंच पर नई दिल्ली लगातार विकासशील देशों के हितों, आर्थिक सहयोग और वैश्विक संस्थाओं में सुधार की जरूरत को प्रमुखता देती रही है.
मोदी-जिनपिंग मुलाकात पर सबकी नजर
शी जिनपिंग के दिल्ली पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी प्रस्तावित द्विपक्षीय बैठक पर खास नजर है. दोनों नेताओं की मुलाकात में भारत-चीन संबंधों के साथ-साथ सीमा से जुड़े मुद्दे, व्यापार, आर्थिक सहयोग और क्षेत्रीय एवं वैश्विक घटनाक्रमों पर चर्चा हो सकती है.
दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध काफी महत्वपूर्ण हैं, ऐसे में आर्थिक और कारोबारी सहयोग भी बातचीत का अहम हिस्सा बन सकता है.
विदेश मंत्री जयशंकर ने बेलारूस के विदेश मंत्री से की मुलाकात
BRICS Summit से पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बेलारूस के विदेश मंत्री मैक्सिम रिजेकोव से मुलाकात की. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की जानकारी साझा की.
उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने भारत और बेलारूस के द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की। बातचीत में व्यापार और निवेश, कनेक्टिविटी, पर्यटन और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया.
जयशंकर ने यह भी बताया कि दोनों नेताओं ने मौजूदा क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान किया. विदेश मंत्री ने बेलारूस के अपने समकक्ष के सुखद भारत प्रवास की कामना भी की.
BRICS Summit पर दुनिया की नजर
BRICS का विस्तार होने के बाद इस समूह का वैश्विक आर्थिक और कूटनीतिक महत्व और बढ़ा है. ऐसे समय में जब दुनिया कई स्तरों पर भू-राजनीतिक तनाव, व्यापारिक प्रतिस्पर्धा और आर्थिक अनिश्चितताओं से गुजर रही है, BRICS Summit में होने वाली चर्चाओं पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर है.
भारत की मेजबानी में होने वाला यह सम्मेलन नई दिल्ली के लिए अपनी कूटनीतिक प्राथमिकताओं और वैश्विक दक्षिण से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का महत्वपूर्ण मंच भी है.
BRICS Summit 2026 LIVE: आज के अपडेट
- भारत मंडपम में दोपहर 2:35 बजे से सम्मेलन का औपचारिक आगाज.
- चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग नई दिल्ली पहुंच चुके हैं.
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग की द्विपक्षीय बैठक पर नजर.
- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत अन्य शीर्ष नेताओं की मौजूदगी.
- विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बेलारूस के विदेश मंत्री से मुलाकात की.
- व्यापार, निवेश, कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर BRICS में चर्चा की उम्मीद.

