बंगाल में बदला एक्जिट पोल, नये सर्वे में भाजपा की सुनामी,192 सीटें तक मिलने का अनुमान

Today’s Chanakya Exit Poll Bengal:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 इस बार रिकोर्ड तोड़  92.47% मतदान दर्ज किया गया है. पहले चरण में जहाँ 93.13% वोट पड़े, वहीं दूसरे चरण में 91.66% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. अब सबकी नजरें 4 मई को आने वाले आधिकारिक नतीजों पर टिकी हैं.इस बीच देश की बड़ी चुनाव सर्वे एजेंसियों ने एक्जिट पोल किया. ज्यादातर एक्जिट पोल में बंगाल की मौजूदा ममता सरकार को बढ़त मिलता बताया गया था लेकिन अब देश की एक बड़ी सर्वे एजेंसी ने जो एक्जिट पोल जारी किया है, उसमें परिणाण एकदम उलट होते दिखाई दे रहे हैं.

Today’s Chanakya Exit Poll Bengal : बीजेपी को मिली बढ़त

मतदान खत्म होने के बाद ‘टुडेज चाणक्य’ के एग्जिट पोल ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है. सर्वे के अनुसार, बंगाल में इस बार सत्ता परिवर्तन के संकेत हैं. एजेंसी के मुताबिक इस बार राज्य में बीजेपी को 192 सीटें, टीएमसी को 100 सीटें और वाम दलों समेत अन्य  पार्टियों को  02 सीटें मिलने का अनुमान है.

वोट शेयर में भी बीजेपी ने मारी बाजी

एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक, बीजेपी के वोट शेयर में भारी उछाल देखा जा रहा है. सर्वे का दावा है कि राज्य में बीजेपी को 48%, टीएमसी को 38% और अन्य को 14% वोट मिल सकते हैं. इस बड़ी बढ़त के पीछे दलित और ओबीसी वोटर्स का बीजेपी की ओर झुकाव एक प्रमुख कारण माना जा रहा है.

ममता बनर्जी के 15 साल के शासन की अग्निपरीक्षा

यह चुनाव केवल इस बात का फैसला नहीं करेगा कि सचिवालय (नबन्ना) में कौन बैठेगा, बल्कि यह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 15 साल के शासन पर एक बड़ा जनमत संग्रह है. ममता बनर्जी के लिए यह उनके राजनीतिक जीवन की सबसे निर्णायक लड़ाई है. 2011 से सत्ता में काबिज दीदी इस बार न केवल अपनी कुर्सी, बल्कि अपने राजनीतिक वजूद को बचाने के लिए संघर्ष कर रही हैं.

बीजेपी के लिए बंगाल क्यों है अहम?

बीजेपी के लिए पश्चिम बंगाल एक ‘अंतिम वैचारिक मोर्चा’ बना हुआ है. 2011 में महज 4% वोट शेयर रखने वाली पार्टी 2019 में 40% तक पहुँची और 2021 में 77 सीटें जीतकर मुख्य विपक्षी दल बनी. अब 2026 के एग्जिट पोल के आंकड़े बताते हैं कि पार्टी अपने लक्ष्य के बेहद करीब है.

ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल को नकारा

दूसरी ओर, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इन एग्जिट पोल के आंकड़ों को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के इशारे पर टीएमसी कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने के लिए ये पूर्वानुमान दिखाए जा रहे हैं. ममता बनर्जी ने दावा किया है कि उनकी पार्टी 294 सीटों में से 226 से अधिक सीटें जीतकर दोबारा सत्ता में वापसी करेगी.

Latest news

Related news