Sunday, February 15, 2026

Ranchi BJP : कांग्रेस पर जमकर बरसे बाबूलाल मरांडी, बोले- कांग्रेस पार्टी ने देश के साथ कभी न्याय नहीं किया

रांची :  Ranchi BJP भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज रांची स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित किया. इस दौरान मरांडी ने इंडि गठबंधन के दलों खासकर कांग्रेस पर निशाना साधा. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान चलाने के बात करते हैं और इधर देश में नफरत फैलाने वालों को मंच पर सम्मानित भी करते हैं. जब सनातन की खत्म करने की बात कही जाती है तब वे चुप्पी साध लेते हैं.

Ranchi BJP – पीएम मोदी की तारीफ

बाबूलाल मरांडी ने आगे कहा कि एक और जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में भ्रष्टाचार खत्म करने और देश के विकास की गारंटी देते हैं, वहीं विपक्ष नेता भ्रष्टाचार को बढ़ाने, महिलाओं के अपमान और लोकतंत्र को मिटाने की बात करते हैं.

ये भी पढ़ें: Congress : पीएम की शिकायत लेकर कांग्रेस पहुंची चुनाव आयोग,आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप

राहुल गांधी को अपनी गलतियों के लिए देश से मांगे माफी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पक्ष में जब कोई फैसला आता है तब वो कोर्ट के निर्णय का सम्मान करते हैं और जब इनके खिलाफ फैसला होता है तब ये न्यायलय पर भी उंगली उठाने लगते हैं. राहुल गांधी को अपनी गलतियों के लिए पहले देश से माफ़ी मांगनी चाहिए और फिर न्याय की बात करनी चाहिए.

Latest news

Related news