Tuesday, July 7, 2026
Home Breaking News BJP Media Center : फेक न्यूज से बचने के लिए बीजेपी ने...

BJP Media Center : फेक न्यूज से बचने के लिए बीजेपी ने किया इंतजाम,पत्रकारों के लिए बनाया मीडिया सेंटर

0
656
BJP Media Center
BJP Media Center

पटना :  बिहार भाजपा ने आज पटना के होटल चाणक्य में लोकसभा चुनाव के लिए BJP Media Center मीडिया सेंटर बनाया . बताया गया है कि  BJP Media Center से पत्रकार चुनाव से सम्बन्धित पार्टी की खबरों को आसानी से प्राप्त कर सकेंगे.

BJP Media Center का उद्घाटन मोदी सॉंग के साथ 

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने एक वीडियो सांग ‘जन-जन की पुकार, मोदी संग बिहार’ को लांच भी किया. . इस वीडियो के जरिए केंद्र सरकार की कई योजनाओं को बताया गया है

प्रदेश की  सभी 40 सीटों पर जीत का दावा – विनोद तावड़े,बीजेपी प्रभारी बिहार 

इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए  विनोद तावड़े ने कहा कि बिहार की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है और उन पर विश्वास भी करती है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस चुनाव में एनडीए प्रदेश की 40 में से 40 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी.यह चुनाव सात फेज में है इस कारण चुनाव करीब दो महीने चलेगा. पत्रकारों को परेशानी नहीं हो इसके लिए मीडिया सेंटर का शुभारम्भ किया गया है. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कई तरह की भ्रामक खबरें भी उड़ाई जाती है. इस सेंटर से पत्रकार वास्तविकता की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

चुनाव संबंधित भाजपा की खबरें मीडिया सेंटर पर होंगी उपलब्ध- दानिश इकबाल,मीडिया संयोजक 

प्रदेश मीडिया संयोजक दानिश इकबाल ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान पत्रकार अब मीडिया सेंटर से ही पार्टी की गतिविधियों की जानकारी ले सकेंगे. चुनाव तक बीजेपी के सभी संवाददाता सम्मेलनों का आयोजन इसी मीडिया सेंटर में होगा और इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार किसी मुद्दे पर बीजेपी के राजनेताओं की प्रतिक्रिया यहां आकर ले सकेंगे.

इस कार्यक्रम में बिहार के मंत्री नितिन नवीन, जनक राम, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा, कुंतल कृष्ण, अरविंद सिंह, राकेश सिंह,पंकज सिंह, मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलू, अरविंद शर्मा सहित कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे.