Nitish Kumar Digitally Arrested : बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है.बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष Rajesh Ram ने मुख्यमंत्री Nitish Kumar को लेकर बड़ा आरोप लगाया है. बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को Bharatiya Janata Party (बीजेपी) ने “डिजिटली अरेस्ट” कर लिया है और वे पूरी तरह से बीजेपी के नियंत्रण में काम कर रहे हैं.
VIDEO | “Nitish Kumar has been ‘digitally arrested’ by the BJP,” alleges Bihar Congress chief Rajesh Ram. pic.twitter.com/jgFkdxp83J
— Press Trust of India (@PTI_News) March 9, 2026
राज्य में सरकार का असली बीजेपी के पास है- कांग्रेस
राजेश राम ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि राज्य में सरकार का असली नियंत्रण बीजेपी के हाथ में है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने की स्थिति में नहीं हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सार्वजनिक मंचों और सरकारी कार्यक्रमों में तो दिखाई देते हैं, लेकिन महत्वपूर्ण राजनीतिक फैसलों में उनकी भूमिका लगभग खत्म हो चुकी है.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि बिहार सरकार के कई अहम फैसले बीजेपी के दबाव में लिए जा रहे हैं. उनके अनुसार राज्य की नीतियों और प्रशासनिक फैसलों में बीजेपी की सीधी दखलअंदाजी साफ दिखाई दे रही है और ये स्थिति लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है. इससे बिहार की जनता के हित प्रभावित हो सकते हैं.
शीर्ष नेतृत्व परिवर्तन की खबरों के बीच आरोप प्रत्यारोप तेज
बिहार की ताजा स्थिति पर नजर रखने वाले राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि प्रदेश में अगले कुछ दिनों में होने वाले शीर्ष नेतृत्व परिवर्तन को देखते हुए ही राजनीतिक दलों एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. कांग्रेस लगातार बीजेपी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साध रही है,जबकि सत्तारूढ़ गठबंधन इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बता रहा है.
कांग्रेस के इस आरोप पर फिलहाल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार या बीजेपी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. बिहार की राजनीति में पहले भी कई बार गठबंधन और सत्ता समीकरणों को लेकर विवाद सामने आते रहे हैं. ऐसे में राजेश राम का यह बयान राजनीतिक माहौल को और गरमा सकता है.

