Monday, February 16, 2026

Waqf Amendment Act: सत्ता में आने पर वक्फ अधिनियम को कूड़े में फेंकने वाले बयान पर बीजेपी ने तेजस्वी यादव की आलोचना की

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव की वक्फ (संशोधन) अधिनियम Waqf Amendment Act पर रविवार को की टिप्पणी और सत्तारूढ़ सरकार पर बीआर अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान का अनादर करने का आरोप लगाने के लिए आलोचना की.

आरजेडी और एसपी के समाजवाद को समाजवाद नहीं कहा जा सकता-बीजेपी

भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “आरजेडी, समाजवादी पार्टी (एसपी) आदि पार्टियां समाजवाद का चोला ओढ़ती हैं, लेकिन गरीब और दबे-कुचले मुसलमानों के हक के लिए खड़ी नहीं होतीं. इसलिए आरजेडी और एसपी के समाजवाद को समाजवाद नहीं कहा जा सकता. अगर इसे नमाजवाद कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी.”

आरजेडी वोट बैंक की राजनीति कर रही है- सुधांशु त्रिवेदी

उन्होंने बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता यादव पर वक्फ संशोधन अधिनियम का विरोध करने के लिए निशाना साधा. त्रिवेदी ने कहा कि यह कानून संसद ने पारित किया है और इसका विरोध लोगों के एक वर्ग को खुश करने के लिए किया जा रहा है. त्रिवेदी ने कहा, “मैं बिहार के लोगों को बताना चाहता हूं कि दो विकल्प हैं. एक विकल्प इंडिया है, जो सत्ता में आने पर पिछले दरवाजे से शरिया लागू करने की कोशिश करेगा और दूसरा विकल्प हमारी सरकार है, जो बाबा साहब के संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगी.” उन्होंने आरजेडी पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया.

तेजस्वी यादव ने Waqf Amendment Act को लेकर क्या दावा किया था

प्रभात खबर की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को राजद नेता तेजस्वी यादव ने ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित ‘वक्फ बचाओ, संविधान बचाओ’ रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि बिहार में एनडीए सत्ता से बाहर होने वाला है. उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनी तो केंद्र सरकार द्वारा लाए गए वक्फ अधिनियम को कूड़ेदान में फेंक दिया जाएगा.
तेजस्वी यादव ने कहा, “हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने स्पष्ट कर दिया है कि राजद इस कानून का पुरजोर विरोध करेगा. हमारे सांसदों ने संसद के दोनों सदनों में इसका विरोध किया. हमने इस कानून के खिलाफ अदालत का भी दरवाजा खटखटाया है.

ये भी पढ़ें-Bodh Gaya Temple Act: सुप्रीम कोर्ट का मंदिर अधिनियम को चुनौती देने वाली याचिका…

Latest news

Related news