नई दिल्ली उत्तर प्रदेश में बीजेपी के राज्यसभा सांसद हरद्वार पांडे के निधन के बाद खाली हुई सीट पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने पूर्व डिप्ट सीएम दिनेश शर्मा Dinesh Sharma को उम्मीदवार बनाया है. दिनेश शर्मा के सहारे बीजेपी ने ब्राह्मण वोट को साधने की कोशिश की है. भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होनेवाले आगामी राज्यसभा के उपचुनाव के लिए दिनेश शर्मा Dinesh Sharma के नाम पर सहमति जताई है. इस बारे में आज बीजेपी ने एक सूचना जारी करके जानकारी दी है.सीट पर 15 सितंबर को वोटिंग होगी और उसी दिन वोटों के गिनती भी हो जायेगी.
उत्तर प्रदेश में बीजेपी के राज्यसभा सांसद हरद्वार पांडे के निधन के बाद खाली हुई सीट पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने पूर्व डिप्ट सीएम दिनेश शर्मा को उम्मीदवार बनाया#BJP @BJP4India pic.twitter.com/ePuW4FqzoJ
— THEBHARATNOW (@thebharatnow) September 3, 2023
बीजेपी के राज्यसभा सांसद हरद्वार पांडेय का बीते 26 जून को दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया था. वो 74 वर्ष के थे.
आमतौर पर बीजेपी संगठन में काम करने वाले पदाधिकारियों को ही विधानपरिषद और राज्यसभा के लिए भेजती है. 2020 में बीजेपी ने 8 सासंदों को राज्यसभा भेजा था जिसमें बीएल वर्मा और हरद्वार पांडेय शामिल थे. बीजेपी राज्यसभा में अक्सर ऐसे उम्मीदवारों को भेजती है जिन्होंने संगठन में रहकर काम किया हो, ऐसे पदाधिकारियो को प्रमोट किया जाता है. दिनेश शर्मा के सहारे बीजेपी ने लोक सभा चुनाव से पहले एक ब्राह्मण कार्ड खेलते हुए एक ब्राह्मण उम्मीदवार को राज्यसभा पहुंचाने का इंजजाम किया है.





