Monday, June 29, 2026
Home Breaking News Bima Bharti’s son accused : हत्या के मामले में फंसा बीमा भारती...

Bima Bharti’s son accused : हत्या के मामले में फंसा बीमा भारती का बेटा,गिरफ्तारी के लिए पटना आवास पहुंची पुलिस

0
172
Bima Bharti's son accused
Bima Bharti's son accused

Bima Bharti’s son accused : बिहार के पूर्णिया जिले से सटे भवानीपुर बाजार में इसी महीने की 2 जून को हुए एक बिजनेसमैन गोपाल यादुका की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है. पुलिस के मुताबिक इस हत्याकांड के तार लोकसभा चुनाव में पूर्णिया से आरजेडी की प्रत्याशी रहीं बीमा भारती के बेटे से जुड़ गया  है. पुलिस के मुताबिक गोपाल यादुका की हत्या करने करने के लिए पांच लाख की सुपारी दी गई थी. मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गोपाल यादुका  की हत्या के बाद बीमा भारती के बेटे राजा कुमार ने एकबासा में पार्टी भी दी थी. लोगों को मटन खिलाया था.

Bima Bharti’s son accused : हत्या के लिए दी गई 5 लाख की सुपारी 

उमेश यादुका की हत्या के मामले में गिरफ्तार शूटर्स ने पूछताछ में बताया कि व्यापारी की हत्या के लिए उन्हें 5 लाख की सुपारी मिली थी. गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि उन्हें आरजेडी नेता बीमा भारती के बेटे राजा ने हत्या की सुपारी दी थी.

बीमा भारती के बेटे ने व्यवसायी की हत्या के लिए भेजे शूटर ?

व्यवसायी गोपाल यादुका की हत्या के मामले में आरोपियों की पहचान बीकोठी थाना क्षेत्र के भतसारा गांव के रहने वाले ब्रजेश यादव और भवानीपुर के रहने वाले विकास यादव, विशाल राय  और संजय यादव के रूप में हुई है. बीमा भारती का बेटा राजा कुमार, ब्रजेश और संजय तीनों दोस्त हैं. भवानीपुर थाने के इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि गोपाल यादुका के परिजनों ने घटना के बाद बताया थ कि जमीनी विवाद का मामला था.

 जमीन मामले में चल रहा था विवाद – परिजन 

परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर भवानीपुर पुलिस ने छानबीन की और इस मामले में  संजय नाम के ब्रोकर का नाम सामने आया. पुलिस ने ब्रोकर के साथ रहने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटाई. इसके बाद पुलिस बीकोठी भतसारा के ब्रजेश कुमार तक पहुंची. पुलिसकी पूछताछ में ब्रजेश ने बताया कि ब्रोकर संजय किसी शख्स की हत्या के लिए किराये पर शूटर ढूढ़ रहा था,  लेकिन काफी खोजने पर शूटर नहीं मिला. संजय ने बीमा भारती के बेटे राजा पूरी बात बतायी. उशके बाद राजा ने शूटर्स का इंतजाम कराया.

राजा कुमार ने हत्या के बाद दी मटन पार्टी

पुलिस के मुताबुक भवानीपुर के विशाल राय को गोपाल यादुका के हत्या की सुपारी मिली.. मर्डर की डील पांच लाख में तय हुई. शूटर विशाल ने हत्या को मुकम्मल करने के लिए विकास यादव से मदद ली. 2 जून को चार लोगों ने मिलकर गोपाल यादुका की हत्या कर दी. फिर चारो  पास के कदमावासा गांव में इकट्ठा हुए. जहां बीमा भारती के बेटे राजा ने सभी को मटन खिलाया.

आरोपियों ने बताया कि राजा न सबको मटन खिलाने के बाद विकास यादव को 50 हजार , ब्रजेश यादव को 4800 दिए. मर्डर से पहले ब्रजेश यादव को एडवांस के तौर पर 76 हजार रूपये दिये जा चुके थे. जानकारी के मुताबिक आरोपी ब्रजेश यादव और विकास की गिरफ्तारी की खबर लगते ही बीमा भारती का बेटा राजा पूर्णिया छोड़कर वहां से भाग निकला. अब पुलिस राजा की गिफ्तारी के लिए उसके घर पर पहुंच गई है. वहीं, पुलिस  ब्रोकर संजय से लगतार  पूछताछ कर रही है.

ये भी पढ़े:- PM Modi Bihar visit: 19 जून को नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का करेंगे उद्घाटन, 17 देशों की कई प्रमुख हस्तियां होंगी शामिल