Bill Gates AI Impact Summit : बिल गेट्स की संस्था गेट्स फांउंडेशन ने जानकारी दी है कि दिल्ली के प्रगति मैदान भारत मंडपम में चल रही AI इम्पैक्ट समिट में माइक्रोसाफ्ट को को फाउंडरस बिल गेट्स शामिल होंगे और तय समय पर पर अपना कीनोट भी देंगे.
Bill Gates AI Impact Summit : फाउंडेशन ने मीडिया रिपोर्ट्स को किया खारिज
गेट्स फाउंजेशन ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज किया है, जिसमें दावा किया गया था कि माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिलगेट्स दिल्ली में हो रहे AI Impact Summit में शामिल नहीं होंगे.
पहले से निर्धारित कार्यक्रमो और शामिल होने वाले डेलिगेट्स में दिग्गज कंपनियों के फाउंडर्स, को- फाउंडर्स और सीइओज के नामों की लिस्ट में बिल गेट्स, Open AI के चीफ सैम ऑल्टमैन और गूगल के CEO सुंदर पिचाई जैसी बड़ी हस्तियों के नाम शामिल हैं.
गेट्स फाउंडेशन के प्रवक्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “बिल गेट्स AI इम्पैक्ट समिट में शामिल हो रहे हैं और वो तय समय पर अपना कीनोट भी देंगे.
बिल गेट्स आंध्र प्रदेश का कर रहे हैं दौरा
बिल गेट्स ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि आंध्र प्रदेश में तेज़ी से विकास हो रहा है. बिल गेट्स इस समय आंध्र प्रदेश में हैं. उन्होंने कहा कि यहां AI और तकनीकों का इस्तेमाल करके जिस तरह से राज्य का विकास किया जा रहा है, वो हिम्मत बढाने वाला है.अमरावती के अपने दौरे के बाद बिल गेट्स ने यहां के हेल्थ, एग्रीकल्चर और एजुकेशन में राज्य के इनोवेशन की तारीफ़ भी की.
बिल गेट्स ने एक्स पर लिखा पोस्ट
बिल गेट्स ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट लिखा , जिसमें आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की तारीफ की और अपने स्वागत के लिए धन्यवाद भी कहा. X पर लिखे अपने पोस्ट में गेट्स ने लिखा कि “एन चंद्रबाबू नायडू, आपके गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए धन्यवाद। AI, टेक्नोलॉजी और हेल्थ, एग्रीकल्चर और एजुकेशन में इनोवेशन के ज़रिए आंध्र प्रदेश की ग्रोथ को तेज़ होते देखना रोमांचक है.”
सोमवार को बिल गेट्स ने अमरावती के ग्रीनफ़ील्ड कैपिटल सिटी में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, जिसमें मुख्यमंत्री और अधिकारियों के साथ मीटिंग, टेक्नोलॉजी से चलने वाले गवर्नेंस के कामों का रिव्यू और गुंटूर ज़िले के उंडावल्ली गांव में कृष्णा नदी के किनारे केले के बाग का दौरा शामिल किया.
इंडिया AI समिट का महत्व
यह ग्लोबल साउथ में होने वाला पहला इंटरनेशनल AI समिट है.इस समिट को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के एक्शन का एक नेशनल शोकेस माना जा रहा है, जो पॉलिसी, इनोवेशन और बड़े पैमाने पर इम्प्लीमेंटेशन को एक प्लेटफॉर्म पर लाएगा. भारत मंडपम में चल रहे इस एक्सपो में ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनियां, स्टार्टअप, एकेडेमिया, रिसर्च इंस्टीट्यूशन, केंद्रीय मंत्रालय, राज्य सरकारें और इंटरनेशनल पार्टनर शामिल हो रही हैं.
इस समिट में तेरह देशों के पवेलियनो में AI इकोसिस्टम में इंटरनेशनल सहयोग को दिखाया जा रहा है.समिट में ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड, सर्बिया, एस्टोनिया, ताजिकिस्तान और अफ्रीकी जैसे देश शामिल हुए हैं.
इस एक्सपो में 2.5 लाख से ज़्यादा विज़िटर्स के आने की उम्मीद है, जिसमें इंटरनेशनल डेलीगेट्स भी शामिल हैं. इसका मकसद AI इकोसिस्टम में ग्लोबल पार्टनरशिप और बिज़नेस के मौकों को बढ़ावा देना है.

