Bihar RJD-JDU Clash : बिहार में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच शुरु हुई नूरा कुश्ती अब ‘मुर्दा सीएम और जिंदा बाप’ जैसे उपमानों पर आ गई है. बीजेपी-जेडीयू यानी सत्ता पक्ष और राजद (विपक्ष) के बीच मुद्दों पर शुरु हुई बहस अब बेसिर-पैर के आरोपों तक पहुंच गई है. दरअसल विपक्षी दल राजद सीएम नीतीश कुमार के उस बयान से गुस्से में है जिसमें विधानसभा मे बहस के दौरान उन्होने पूर्व सीएम राबड़ी देवी को लड़की कह कर संबोधित कर दिया है.इसके बाद से विपक्ष लगातार सीएम नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग कर रहा है. तेजस्वी यादव से लेकर रोहिणी आचार्य तक ने सीएम नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग कर डाली है.
इसी कड़ी में अब सोशल मीडिया पर एक दूसरे के खिलाफ तंज कसने का सिलसिला शुरु हो गया है. 11 फरवरी यानी आज राजद ने अपने सोशल मीडिया हैंडिल एक्स पर एक पोस्ट लिखा जिसमें सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा कटाक्ष का गया. राजद ने पोस्ट में लिखा…
“ जिंदा लाश कुछ समय और अगर गद्दी पर बैठा रहा तो बिहार जिंदा मुर्दा हो जायेगा” #बेशर्म CM”.

Bihar RJD-JDU Clash : जेडीयू ने भी किया पलटवार
हलांकि इस पोस्ट में कहीं सीएम नीतीश कुमार का नाम नहीं लिया गया है लेकिन इस पर जेडीयू ने पलटवार किया है. राजद के ट्वीट को टैग करते हुए जेडीयू ने भी एक ट्वीट किया जिसे बाकायदा कविता का तरह से लिखा गया.
खुद को गलाकर, बिहार में जान फूंक दिया,
नर्क से निकाल, सपनों का बिहार रच दिया।काश ऐसा ‘लाश’ तुम्हारा बाप भी होता,
कम से कम बिहार अपना अस्तित्व तो न खोता।तुम्हारे मां-बाप तो जिंदा थे न?
पर स्वार्थ की आग में उन्होंने बिहार जला दिया,
खून चूसकर राज्य को जिंदा लाश बना दिया।… pic.twitter.com/CXP05almvB— Janata Dal (United) (@Jduonline) February 11, 2026
‘तुम्हारे मां-बाप तो जिंदा थे न?’
जेडीयू ने राजद के पोस्ट पर पलटवार करते हुए लिखा
“खुद को गलाकर, बिहार में जान फूंक दिया, नर्क से निकाल, सपनों का बिहार रच दिया. काश ऐसा ‘लाश’ तुम्हारा बाप भी होता, कम से कम बिहार अपना अस्तित्व तो न खोता. तुम्हारे मां-बाप तो जिंदा थे न? पर स्वार्थ की आग में उन्होंने बिहार जला दिया, खून चूसकर राज्य को जिंदा लाश बना दिया.”
जेडीयू को मिला बीजेपी के साथ
विधानसभा के बजट सत्र शुरुआत से ही जेडीयू और राजद में जमकर जुबानी जंग चल रही है. अब इस ट्वीट प्रकरण के बाद बीजेपी ने अपने सत्ता के सहयोगी जेडीयू के समर्थन मे बयान दिया है. बिहार बीजेपी प्रवक्ता नीरज कुमार का कहना है कि दरअसल आरजेडी के पास इस समय न तो कोई मुद्दा बचा है और ना ही भाषा की शालीनता. अगर राजद में दम है तो वो सदन में आकर बहस करे, तर्कों के साथ अपना पक्ष रखे. राजद को इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करके बिहार की गरिमा को खराब नहीं करनी चाहिये.
नीरज कुमार ने राजद पर हमला करते हुए कहा कि दरअसल ये सत्ता से बाहर है इस लिए बिहार के विकास को बदनाम कर रहे हैं. बेशर्म तो यह लोग हैं जो अपने 15 साल के शासन में बिहार को लूटने का काम करते रहे और इसके लिए प्रदेश के पूरे सरकारी तंत्र का इस्तेमाल अपने निजी तंत्र की तरह किया.

