Bihar polls: शुक्रवार 14 नवंबर की मतगणना से पहले बिहार में सियासी पारा गरमा गया है. एक तरफ जहां एनडीए एग्जिट पोल के नतीजों से उत्साहित है और जश्न की तैयारी कर रहा है वहीं महागठबंधन और बाकी विपक्ष वोट चोरी के डर से स्ट्रोंग रूम से लेकर मतगणना केंद्रों तक चाक चौबंद निगरानी कैसे रखी जाए इसकी तैयारी में लगे है. इसी सिलसिले में गुरुवार को इंडिया गठबंधन के सीएम चेहरा तेजस्वी यादव एक पोस्ट कर बताया की उन्होंने अपने उम्मीदवारों को तैयार रहने कहा है.
तेजस्वी ने राजद प्रत्याशी के साथ की ऑनलाइन बैठक
राजद नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राजद प्रत्याशियों के साथ एक ऑनलाइन बैठक की. तेजस्वी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “कल रात पार्टी प्रत्याशियों और जिला संगठन पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मतगणना से संबंधित दिशा-निर्देशों और मतगणना प्रक्रिया की तैयारियों पर गहन चर्चा हुई.”
तेजस्वी ने कहा, “लोकतंत्र की जन्मभूमि बिहार की न्यायप्रिय जनता और बिहार व संविधान से प्रेम करने वाले सभी सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता सजग, सतर्क, सतर्क और किसी भी प्रकार की अनुचित असंवैधानिक गतिविधि से निपटने के लिए पूरी तरह सक्षम, जागरूक और उत्साह, आशा और विश्वास के साथ तैयार हैं.” उन्होंने आगे कहा कि बिहार और बिहारवासी “लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”
कल रात्रि पार्टी प्रत्याशियों तथा जिला संगठन पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए मतगणना संबंधित दिशा-निर्देश एवं काउंटिंग की तैयारियों के संबंध में गहन विचार-विमर्श किया।
लोकतंत्र की जननी बिहार की न्यायप्रिय जनता तथा बिहार व संविधान प्रेमी सभी सामाजिक राजनीतिक… pic.twitter.com/pmVRbcfEbB
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 13, 2025
Bihar polls: पटना में आदर्श आचार संहिता 16 नवंबर तक बढ़ाई गई
इस बीच राज्य में राजनीतिक माहौल को देखते हुए जिला प्रशासन के एक बयान जारी कर बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार में 14 नवंबर को होने वाली मतगणना के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पटना जिले में आदर्श आचार संहिता को 16 नवंबर तक बढ़ा दिया है.
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा में जिले में विजय जुलूसों पर पूर्ण प्रतिबंध भी शामिल है.
चुनाव आयोग द्वारा बिहार विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा के बाद 6 अक्टूबर को आदर्श आचार संहिता लागू हो गई.

