Tuesday, June 30, 2026
Home Breaking News Bihar Politics: एट होम में तेजस्वी के नहीं आने पर क्या बोले...

Bihar Politics: एट होम में तेजस्वी के नहीं आने पर क्या बोले नीतीश कुमार? तेजस्वी के आवास पर चल रही है सहयोगियों की बैठक

0
295

पटना (अभिषेक झा-ब्यूरो चीफ): बिहार की राजनीति में पल-पल स्थितियां बदल रही है. अबतक सब को सीएम नीतीश कुमार के राजभवन पहुंचने का इंतजार था. लेकिन जैसे ही सीएम राजभवन पहुंचे ऐसा कहा जाने लगा कि वो वहां गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर की ओर से दिए जा रहे ‘एट होम’ रिसेप्शन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे है. इस बीच जब सीएम से ये पूछा गया कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पार्टी में क्यों नहीं आए तो उन्होंने कहा जो नहीं आए ये सवाल उनसे पूछिए.


आरजेडी और कांग्रेस ने बनाई एट होम से दूरी

सीएम के राजभवन पहुंचने के बाद खबर आई की आरजेडी और कांग्रेस ने राज्यपाल के एट होम से दूरी बना ली है. तेजस्वी यादव समेत आरजेडी के कोई भी नेता या विधायक राजभवन नहीं पहुंचे हैं. इसके बाद समाचार एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो साझा किया जिसमें बिहार सरकार में मंत्री और राजद नेता आलोक कुमार मेहता ‘एट होम’ रिसेप्शन कार्यक्रम में बैठे नज़र आए.

अशोक चौधरी ने हटाई तेजस्वी के नाम की पर्ची

इस बीच ये भी मीडिया में यह भी खबर चलाई जा रही है कि राजभवन नहीं पहुंचे तेजस्वी यादव के नाम की कुर्सी से मंत्री और नीतीश के करीवी अशोक चौधरी ने तेजस्वी के नाम की पर्ची हटा उस कुर्सी पर बैठ गए

आरजेडी ने सभी विधायकों को पटना बुलाया

इस बीच ये खबर आ रही है कि बिहार के डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव ने पटना में अपने आधिकारिक आवास पर अपने करीबी सहयोगियों की बैठक बुलाई. अभी बैठक चल रही है.

इसके साथ ही सूत्रों के हवाले से ये खबर भी आ रही है कि आरजेडी ने अपने सभी विधायकों को पटना बुलाया है. आरजेडी ने एक आपात बैठक के लिए सभी विधायकों को बुलाया है.

कांग्रेस भी बुलाई बैठक

राज्यपाल के एट होम से आरजेडी ही नहीं कांग्रेस के भी दूरी बनाने की चर्चा है. हलांकि इस बीच ये भी खबर आ रही है कि कांग्रेस ने भी अपनी पार्टी की एक बैठक बुलाई है.

ये भी पढ़ें-Bihar Politics: सत्ता परिवर्तन से जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार का इनकार, कहा, नीतीश कुमार…