Bihar Phase 1 Voting : गुरुवार को बिहार चुनाव के पहले चरण में मतदात को लेकर आरजेडी ने चुनाव आयोग पर कई आरोप लगाए है. आरजेडी ने अपने मजबूत पोलिंग बूथों पर बार-बार बिजली काट मतदान धीमा करने की कोशिश के साथ ही. मतदाताओं को रोकने और पर्ची नहीं होने के नाम पर वोट नहीं डालने देते तक के आरोप लगाए है. आरजेडी ने कई वीडियो भी शेयर किए है जिसमें फर्जी वोटिंग से लेकर मतदान करने तक के आरोप लगाते लोग नज़र आ रहे हैं.
महागठबंधन के मज़बूत बूथों पर बिजली काटे जाने का आरोप
आरजेडी ने महागठबंधन के मज़बूत बूथों पर बिजली काटे जाने का आरोप लगाया है. आरजेडी ने आरोप लगाया कि महागठबंधन के मज़बूत बूथों पर “मतदान धीमा करने के इरादे से” बीच-बीच में बिजली काटी जा रही है. जानबूझकर धीमी वोटिंग कराई जा रही है.
प्रथम चरण की वोटिंग के मध्य में महागठबंधन के मजबूत बूथों पर धीमा मतदान करने के उद्देश्य से बीच-बीच में बिजली काट दी जा रही है। जानबूझ कर स्लो वोटिंग कराई जा रही है।
कृपया चुनाव आयोग ऐसी धांधली बुरी नीयत” और”दुर्भावनापूर्ण इरादों” का अविलंब @ECISVEEP @CEOBihar संज्ञान लेकर…
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) November 6, 2025
चुनाव आयोग ने दिया आरोप का जवाब
आरजेडी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए, बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ये आरोप “पूरी तरह से निराधार और भ्रामक” हैं.
बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने X पर लिखा, बिहार के सभी मतदान केंद्रों पर मतदान सुचारू रूप से हो रहा है. भारत निर्वाचन आयोग यह सुनिश्चित करने के लिए सभी मानक प्रोटोकॉल का पालन कर रहा है कि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और निर्बाध हो. इस तरह के भ्रामक प्रचार का कोई आधार नहीं है,”
नाव बंद कर लोगों को मतदान से रोका जा रहा है-प्रियंका भारती
वहीं आरजेडी प्रवक्ता प्रियंका भारती ने दानापुर विधानसभा की एक वीडियो शेयर कर आरोप लगाया है कि वहां आरजेडी वोटरों को वोट देने से रोका जा रहा है. प्रियंका भारती लिख रही हैं. “दानापुर में नसीरगंज घाट पर मतदाताओं को वोट देने से रोका जा रहा है. मतदाताओं का आरोप है कि पुलिस नाव को बूथ पर नहीं जाने दे रही है. के. चू. आ. क्या इस मामले का संज्ञान लेकर अपनी निष्पक्षता दिखाएगी? @ECISVEEP इसकी पड़ताल कीजिए”
दानापुर में नसीरगंज घाट पर मतदाताओं को वोट देने से रोका जा रहा है! मतदाताओं का आरोप है कि पुलिस नाव को बूथ पर नहीं जाने दे रही है।
के. चू. आ. क्या इस मामले का संज्ञान लेकर अपनी निष्पक्षता दिखाएगी?@ECISVEEP इसकी पड़ताल कीजिए pic.twitter.com/kb6lqoQGPY
— Priyanka Bharti (@priyanka2bharti) November 6, 2025
Bihar Phase 1 Voting : वोटर स्लिप की कोई अनिवार्यता नहीं है-प्रियंका भारती
इतना ही नहीं प्रियंका भारती ने एक महिला का वोटर स्लिप नहीं होने पर वोट नहीं डालने देने का आरोप लगाते हुए भी एक वीडियो शेयर किया है. प्रियंका ने इस मामले में चुनाव आयोग को फटकार लगाते हुए लिखा है, “ये क्या मजाक चल रहा है? वोट डालने के लिए कोई भी 12 दस्तावेज मान्य है. वोटर स्लिप की कोई अनिवार्यता नहीं है. पूरे बिहार से ऐसी खबरें आ रही है. चुनाव आयोग भारतीय नागरिक को वोट देने से रोक रहीं है. क्या सिर्फ ब्राजील के वोटर वोट देंगे?”
ये क्या मजाक चल रहा है? वोट डालने के लिए कोई भी 12 दस्तावेज मान्य है। वोटर स्लिप की कोई अनिवार्यता नहीं है।
पूरे बिहार से ऐसी खबरें आ रही है.
चुनाव आयोग भारतीय नागरिक को वोट देने से रोक रहीं है! क्या सिर्फ ब्राजील के वोटर वोट देंगे?
— Priyanka Bharti (@priyanka2bharti) November 6, 2025
वैसे सिर्फ प्रियंका भारती ने ही नहीं समाचार एजेंसी पीटीआई ने भी एक वीडियो शेयर किया है जिसमें पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड मतदान केंद्र पर दो महिलाओं ने आरोप लगाया कि उन्हें वोट डालने नहीं दिया गया.
पीड़ित महिला श्रेया कहती हैं, “बीएलओ ने मुझे मेरी मतदाता पर्ची नहीं दी, और अब वे कह रहे हैं कि यह मेरी गलती है. उन्होंने मुझे इसे डिजिटल रूप से डाउनलोड करने के लिए कहा था, लेकिन यहाँ वे ज़ोर दे रहे हैं कि इसे व्यक्तिगत रूप से दिखाना होगा. मुझे आज पर्ची नहीं दी गई, मुझे यह भी नहीं पता कि क्यों. अब देर हो रही है, इसलिए मैं जा रही हूँ. मैं यहाँ वोट देने आई थी, लेकिन बिहार में इस तरह की अराजकता हर बार होती है.”
VIDEO | Bihar: Two women allege they were not allowed to cast their votes at Veterinary College Ground polling booth in Patna, during the first phase of the Bihar assembly polls.
Shreya says, “The BLO didn’t give me my voter slip, and now they’re saying it’s my fault. They told… pic.twitter.com/jWwsadjBNd
— Press Trust of India (@PTI_News) November 6, 2025
आरजेडी ने फर्जी वोटिंग के आरोप का भी वीडियो किया पोस्ट
इतना ही नहीं आजेडी ने एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है जिसमें लोग आरोप लगा रहे है कि उनके पहुंचने से पहले ही उनका वोट डाल दिया गया है. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए आरजेडी ने लिखा, “साहबगंज-98 विधानसभा, जिला- स्कार्पियो, बूथ संख्या- 147, जब मतदाता पहुंच रहे हैं तो कहा जा रहा है कि वोट गिर गया है, ये लोकतंत्र का कैसा मज़ाक बनाया जा रहा है? अविलंब @ECISVEEP @सीईओबिहार सामान्य लेकर तत्काल कारवाई करें. संविधान का ऐसा भद्दा मजाक नहीं बनाया जाए”
साहेबगंज-98 विधानसभा, जिला- मुजफ्फरपुर
बूथ संख्या- 147वोटर जब पहुँच रहे हैं तो कहा जा रहा है कि तुम्हारा वोट गिर गया है!
ये लोकतंत्र का कैसा मज़ाक बनाया जा रहा है?
अविलंब @ECISVEEP @CEOBihar संज्ञान लेकर त्वरित कारवाई करें।
संविधान का ऐसा भद्दा मज़ाक नहीं बनाया जाए।… pic.twitter.com/QyD8E4li8a
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) November 6, 2025

