Saturday, June 27, 2026
Home Breaking News Bihar News: BJP विधायक के भतीजे की हुई हत्या, कटिहार में घर...

Bihar News: BJP विधायक के भतीजे की हुई हत्या, कटिहार में घर से थोड़ी दूर मारी गोली, एक हमलावर गिरफ्तार

0
306
V
Bihar News

Bihar News: कटिहार में कोढ़ा से भाजपा विधायक कविता पासवान के भतीजे नीरज पासवान की हत्या हो गई है. गोली आंख और सीने में लगी है. जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह दो बदमाशों ने नीरज को घर से कुछ दूरी पर ही गोली मार दी. गोली मारने की घटना संग्राम चौक के पास हुई.

लोगों ने बदमाशों को धर दबोचा

घटना के बाद वहाँ मौजूद लोगों ने भागते बदमाशों को धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं गोली लगने के बाद नीरज पासवान को भी आनन-फानन में कटिहार मेडिकल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना को कैसे दिया गया अंजाम

बुधवार सुबह कोढ़ा से भाजपा विधायक कविता पासवान के भतीजे नीरज पासवान को नगर थाना क्षेत्र के संग्राम संघ चौक के ड्राइवर टोला के पास गोली मारी गई.
बताया जा रहा है कि जब नीरज घर से निकला तो पहले से घात लगाए हुए शातिर अपराधी ने उसके सीने और आंख में गोली मार दी. गोली लगने के कारण नीरज पासवान की मौके पर ही मौत हो गई.

मृतक नीरज पासवान की भी आपराधिक छवि थी

वहीं इस मामले में जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक मृतक नीरज पासवान का भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. वह पूर्व मेयर शिवराज पासवान हत्याकांड में आरोपी था. इसके साथ ही वो अभी कुछ समय पहले ही जेल से छूटा है. हलांकि अभी पुलिस इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं बोल रही है.

ये भी पढ़ें: PM Modi Bettiah Visit :19 हजार करोड़ की योजनाओं के साथ दूसरी बार बिहार पहुंच रहे हैं पीएम मोदी

आपको बता दें कि,  हत्या की इस घटना के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में ज्यादा जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है. हत्या की इस घटना से पूरे शहर में कोहराम मच गया है. लोग प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर चिन्ता जता रहे हैं. वहीं पुलिस इस मामले की अच्छे से जांच कर रही है.