Patna, (अभिषेक झा-ब्यूरो चीफ): बिहार में आपराधिक Bihar Crime घटनाओं के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो.
इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर समाने आ रहा हैं. जहां पटना के सबसे रईश इलाके में एक युवक की हाथ-पैर बंधी लाश मिली है.
विधान परिषद आवास के पास मिली युवक की लाश
जानकारी के अनुसार, पटना के सबसे बड़े सियासी इलाके विधान परिषद आवास के पास एक युवक को बुरी तरह पिट-पीटकर हत्या किए जाने की बात कही जा रही है. इतना ही नहीं इस युवक के हाथ – पैर भी बंधे हुए हैं. युवक का शव निर्माणाधीन फ्लैट संख्या 20 के पास से मिला है.
हत्या की वजह का खुलासा होना बाकी
इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर सचिवालय थाने की पुलिस पहुंच गई है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है. हालांकि, पुलिस अभी ये बता नहीं रही है कि युवक की मौत कैसे हुई है.

