इस वक्त की बड़ी खबर बिहार की सियासी गलियारों से आ रही है. खबर है कि बिहार विधानसभा के डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. जेडीयू कोटे से विधानसभा में डिप्टी स्पीकर बने महेश्वरी हजारी के इस्तीफे की जानकारी बिहार विधानसभा सचिवालय की ओर से दी गई है. बिहार विधानसभा सचिवालय की अधिसूचना में कहा गया है कि “सर्वसाधारण की जानकारी के लिए ये प्रकाशित किया जाता है कि श्री महेश्वर हजारी, उपाध्यक्ष बिहार विधानसभा ने दिनांक 21 फरवरी 2024 के पूर्वाह्न से अपने पद का त्याग कर दिया है.”
लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते है महेश्वर हजारी
राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चाएं हैं कि महेश्वर हजारी लोक सभा चुनाव लड़ना चाहते हैं. पार्टी के सामने उन्होंने ये इच्छा जाहिर की है. ऐसी चर्चा है कि उन्हें लोकसभा का टिकट मिल सकता है.

