Wednesday, February 18, 2026

डोमेस्टिक एयरलाइंस में बदइंतजामी पर DGCA का बड़ा ऐक्शन, स्पाइस जेट,एयर इंडिया पर 30 लाख तो इंडिगो पर 1.2 करोड़ का जुर्माना

नई दिल्ली ( ब्यूरो रिपोर्ट)  पिछले कुछ दिनों से डोमेस्टिक एयरलाइन में बदइंतजामी की इंतहा देखने के लिए मिल रही है. दो दिन पहले ही मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 12 घंटे देर से गोवा से मुंबई पहुंची फ्लाइट के पैसेंजर एयरपोर्ट रनवे  पर बैठे और खाना खाते दिखाई दिये थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था. इस वायरल वीडियो और तमाम साक्ष्यों के बाद नागरिक विमानन उड्डयन महानिदेशायल DGCA ने बड़ी कार्रवाई की है.DGCA ने एयरलाइन कांपनियों  पर बड़ी कार्रवाई करते हुए स्पाइस जेट, एयर इंडिया और इंडिगो एयरलाइन पर बड़ा जुर्माना ठोका है.इसके साथ ही मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भी जुर्माना लगाया है.

Mumbai Airport Viral Video
Mumbai Airport Viral Video

DGCA ने वायरल वीडियो के आधार पर लिया संज्ञान

एयरपोर्ट का वीडियो वायरल होते ही नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद मामले का संज्ञान लिया और एयरपोर्ट और एयरलाइन कंपनियो को कारण बताओं नोटिस जारी किया.कंपनियों ने इस बदइंतजामी की जो वजह इन कंपनियों ने सरकार को बताई , उसे सरकार के उड्डयन मंत्रालय ने संतोषजनक नहीं पाया. DGCA ने कंपनियों के जवाब में कहा कि MIALके जवाब से लगता है कि निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया.

स्पाइस जेट और एयर इंडिया पर 30-30 लाख का जुर्माना

DGCA ने कारण बताओ नोटिस का जवाब संतोषजनक ना पाने पर एयर इंडिया और स्पाइस जेट पर 30-30 लाख का जुर्माना लगाया है. DGCA ने जुर्माना उन निर्देशो की अवहेलना करने के कारण लगाया जिसमें DGCA ने खास तौर से कम दृश्यता में संचालन और कोहरे की तैयारी पर एयरलाइन ऑपरेटरों को मिनिट्स जारी किये थे, जिसमें पायलटों की रोस्टरिंग के संबंध निर्देश दिया गया था.

ये भी पढ़ें :- DGCA ने जारी किया नया SOP, फ्लाइट्स देर होने पर यात्रियों को वाट्सएप या मैसेज पहले मिलेगी इसकी जानकारी

 इंडिगो पर 1.2 करोड़ और मुंबई एयरपोर्ट पर 60 लाख का जुर्माना

DGCA ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए इंडिगो एयरलाइन और मुंबई छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट पर भी जुर्माना किया. इंडिगो ने हलांकि यात्रियों की असुविधा के लिए माफी भी मांग थी. वहीं रनवे पर पैसेजर्स के उतर कर खान खाने के कारण DGCA ने मुंबई एयरपोर्ट पर 90 लाख का जुर्माना लगाया गया है.

Latest news

Related news