Bhiwadi factory fire : राजस्थान के भिवाड़ी में आज उस समय चीख-पुकार मच गई, जब खैरथल-तिजारा के खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में मौजूद एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई. ये आग सोमवार सुबह भीषण के समय लगी, जिसमें 7 मजदूरों की मौत हो गई है. खबर है कि ये मजदूर उस समय फैक्ट्री मे काम कर रहे थे और आग लगने के कारण अंदर फंस गये और जिंदा जल गये. बताया जा रहा है कि घटना के समय फैक्ट्री में 20 से 25 मजदूर काम पर मौजूद थे.
#WATCH | Rajasthan: Seven people burned to death in a fire that broke out in a chemical factory in Bhiwadi of Khairthal-Tijara district. Their bodies have been recovered. Firefighting operations are underway. More details awaited.
(Video Source: Fire Department) pic.twitter.com/VjxVALnjh3
— ANI (@ANI) February 16, 2026
Bhiwadi factory fire : सुबह 9.30 पर लगी आग
बताया जा रहा है कि घटना सुबह करीब 9.30 बजे हुई. खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया के प्लॉट नंबर G1/118B के पास ही मौजूद कैमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. इस फैक्ट्री में अवैध रूप से पटाखा बनाने का काम किया जा रहा था. जिस जगह पर आग लगी वहां पहले से ही केमिकल और बारूद का बड़ा स्टॉक रखा था. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही आग लगी वहां 3 से 4 बार तेज धमाके हुए और आग तेजी से फैल गई. अचानक लगी आग में वहां मौजूद सभी मजदूर फंस गये. हादसा इतना जबर्दस्त था कि फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे मजदूरों के शव बिखऱ गये. बाद में बचाव दल के लोगों ने शवो के टुकड़ों के पॉलिथिनों में इकट्ठा किया.
लगातार दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और अंदर फंसे 10 मजदूरों के निकाला गया. बुरी तरह से घायल मजदूरों को दिल्ली AIIMS मेँ भर्ती कराया गया है.
पुलिस टीम कर रही है घटना का जांच
बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री में अवैध रुप से पटाखे बनाये जा रहे थे. आधिकारिक रुप से ये फैक्ट्री पिछले कुछ महीनों से बंद बताई जा रही है लेकिन बीते कुछ दिनों से इसे किराये पर देकर चलाया जा रहा था.घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, ADM सुमित्रा मिश्रा, DSP और अन्य अधिकारी अब इस बात की पड़ताल कर रहे हैं कि बंद होने के बावजूद यहां इतने बड़े पैमाने पर बिना प्रशासन की जानकारी के काम कैसे हो रहा था ? घटना स्थल की फॉरेसिंक जांच कर रही है. किराये पर लेकर जो व्यक्ति इस फैक्ट्री को चला रहा था फिलहाल वो मालिक फरार बताया जा रहा है.
घटना इतनी भयावह है कि पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. प्रधानमंत्री मोदी और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने मारे गये लोगों के प्रति संवेदना जताई है. बताया जा रहा है कि मौतों की संख्या बढ़ सकती है. आग पर नियंत्रण कर लिया गया है लेकिन अब भी स्थिति काफी गंभीर है.

