भागलपुर: डिप्टी मेयर के पति पर दिन दहाड़े फायरिंग,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

भागलपुर

बिहार में एक बार फिर से अपराध की गति तेज है. अपराधी लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, औऱ पुलिस बाद में लकीर पीटती नजर आ रही है. ताजा मामला  भागलपुर के सुलतानगंज का है जहां गुरुवार को सुबह सुबह लोगों की नींद एक दुखद खबर से खुली. सुल्तानगंज से महज़ एक सौ गज दूर बाईपास रोड के किनारे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने नगर डिप्टी मेयर के पति और बिजनसमैन रामधनी यादव को गोली मार दी. फायरिंग का अवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गये, लोगों ने खदेड़ कर मोटरसाइकिल सवार एक युवक को पकड लिया लेकिन दूसरा युवक मौके से युवक फरार हो गया है.

वही ग्रामीणों ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार दो युवक रामधनी यादव से रास्ता पूछने के बहाने रुके और बंदूक निकालकर गोली मार दी है. वही ग्रामीणों ने आनन फानन में रामधनी यादव को अस्पताल लेकर गये , जहां उन्हें मायागंज  अस्पताल भेज दिया गया. वही घटना कि जानकारी मिलने पर घटना स्थल पर पुलिस पहुचकर घटना कि छानबीन में जुट गई. इस घटना में  मोटरसाइकिल सवार युवक बरियारपुर गाँव के गांधीपुर का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस मामले  छानबीन कर रही है.

 

Latest news

Related news