भागलपुर-(अजय कुमार,संवाददाता) आमतौर पर इंटरनेशनल और नेशनल लेवल के टूर्नामेंट में मैच के दौरान चियरगर्ल्स खिलाड़ियों को उत्साहित करती नजर आती है लेकिन अब ये चलन छोटे शहरों में भी दिखाई देने लगा है.
आयोजक ने इन चियरगर्ल्स के जरिये दर्शकों के मनोरंजन का ध्यान रखा. चियरगर्ल्स भोजपुरी गाने पर थिरकती नजर आई… pic.twitter.com/6JsjXth7nY
— THEBHARATNOW (@thebharatnow) March 7, 2023
लोकल टूर्नामेंट को चियरलीडर्स के जलवे
ये दृश्य है भागलपुर के गोराडीह प्रखंड के मुकत्तापुर में चल रहे जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का,जिसमे बिहार के कई जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया. फाइनल मुकाबला समस्तीपुर एवं मुजफ़्फरपुर के बीच हुआ. लेकिन इस क्रिकेट के मैदान में लोगों ने जितनी तालियां मैच खेल रही टीमों लिए नहीं बजाई उससे कहीं ज्यादा तालियां इन चीयर्सगर्ल्स के ठुमकों पर बजाई. बाकायदा भोजपुरी गानो पर ये चियरगर्ल्स ठुमकती और कमर नचाती नजर आई.
IPL से पहले माहौल बनाने की कोशिश – आयोजक
दरअसल गाँव के माहौल ऐसा कम ही देखने के लिए मिलता है, इसलिए भीड़ भी जमकर हुई. कार्यक्रम के आयोजक रामबालक मंडल ने बताया की आईपीएल मैच शुरू होने वाला है उससे पहले मुक्तापुर गाँव मे आईपीएल जैसा माहौल बनाया गया. तो गांव को अलग मचान बनाकर इन चियरलीडर्स को जगह दी गई और बिल्कुल देशी अंदाज में भोजपुरी गानों पर इन्होंने खिलाडियो के साथ साथ दर्शकों का मनोरंजन किया .

