Monday, July 6, 2026
Home Breaking News #Basit Dar Encounter : कुलगाम में सेना का बड़ा एक्शन, मुठभेड़...

#Basit Dar Encounter : कुलगाम में सेना का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में लश्कर कमांडर बसित डार ढ़ेर

0
529
#Basit Dar Encounter
#Basit Dar Encounter

#Basit Dar Encounter :  जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों के जारी एनकाउंटर में बड़ी सफलता हाथ लगी है. बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी बासित अहमद डार को मार गिराया है. बासित डार पर 10 लाख का इनाम घोषित था. वासित डार जम्मू कश्मीर में 80 से ज्यादा  आतंकी वारदातों को अंजाम देने में शामिल था. बासित डार के साथ साथ दो और  आतंकियो के मारे जाने की पुष्टि हुई है.बासित डार पर जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान और क सिविलन्स की हत्या का भी आरोप था. पुलिस के मुताबिक बासित डार ने जम्मू कश्मीर में अल्पसंख्कों को निशाना बनाकर  कई वारदातों को अंजाम दिया.  जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलो के बीच एनकाउंटर लोमवार रात से लेकर मंगलवार दोपहर तक चला. दोपहर में मुठभेड़ के खत्म होने की बात कही गई.

#Basit Dar Encounter : खुफिया जानकारी पर तलाशी लेने पहुंंचे सुरक्षाबल के जवान 

श्रीनगर में सेना के अधिकारियों ने जानकारी दी कि जम्मू कश्मीर के कुलगांव में आतंकियों की मौजूदगी की खबर मिली थी. देर रात को सुरक्षाबलों ने कुलगांव के रेडवानी गांव में घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया.  अधिकारियों के मुताबिक जब सुरक्षाबल इलाके में सर्च के लिए पहुंचे तो इसी के दौरान तलाशी अभियान एनकाउंटर में बदल गया और आतंकियो की तरफ से फायरिंग शुरु हो गई. जवाब में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की. सोमवार देर रात से शुरु हुई गोलाबारी एक मंगलवार को भी चलती रही. जिस घर में आतंकी छिपे हुए थे, उसमें आग लग गई और जो अंदर से वहीं जलकर मर गये. अधिकारियों के मुताबिक उन्हें कई शव दिखाई दिया था, जो दिखा उसे निकाला जा रहा है. बाकी लोगों की तलाश जारी है. अधिकारों के मुताबिक सभी शवों को निकालने के बाद ही ये पता चल पायेगा कि ये लोग कौन-कौन थे, और किस समूह से संबध रखते थे.

दऱअसल जम्मू कश्मीर के पूंछ में जब से आतंकियो ने वायुसेना के काफिले पर हमला किया है, तब से सुरक्षाबल लगातार आतंकियो के खिलाफ अभियान चला रहे हैं. वायूसेना के काफिले पर हमले के  दौरान एक जवान की मौत भी हो गई थी.