मथुरा (Mathura) में बांके बिहारी के दर्शन के लिए समय में परिवर्तन किया गया है. अब श्रद्धालु ज्यादा समय तक यहां अपने आराध्य के दर्शन कर सकेंगे. नये आदेश के अनुसार मंदिर परिसर अब 11 घंटे खुला रहेगा.अभी तक 8 घंटे 15 मिनट मंदिर खुला रहता था.श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने ये फैसला लिया है. मंदिर के रिसीवर सिविल जज जूनियर डिवीजन ने ये आदेश जारी किया है.

