बांग्लादेश के मारे गए संसद सदस्य अनवारुल अजीम अनार Bangladesh MP Murder के कत्ल केस में पश्चिम बंगाल पुलिस को संदेह है कि उन्हें एक महिला लालच देकर कोलकाता के न्यू टाउन के एक फ्लैट में ले गई जहां हत्यारों ने उनरी हत्या कर दी.
इस हनीट्रैप एंगल के अलावा पुलिस को हत्या के मामले में एक अमेरिकी नागरिक की भूमिका पर भी शक है. पुलिस के अनुसार, वह व्यक्ति राजनेता का करीबी दोस्त था और उसने कथित तौर पर हत्या के लिए ₹5 करोड़ का भुगतान किया था. वह व्यक्ति, जिसके पास पश्चिम बंगाल की राजधानी में एक फ्लैट है, वर्तमान में अमेरिका में है.
Bangladesh MP Murder, हनीट्रैप कर की गई सांसद की हत्या?
बांग्लादेशी सांसद अनवारुल अजीम अनार को आखिरी बार कोलकाता में एक किराए के फ्लैट में प्रवेश करते हुए जीवित देखा गया था. एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि बांग्लादेशी सांसद एक महिला द्वारा बिछाए गए हनी ट्रैप में फंस गए, जो पीड़िता की दोस्त की भी करीबी थी. अधिकारी ने समाचार एजेंसी को बताया, “ऐसा लगता है कि महिला अनार को न्यू टाउन के फ्लैट में फुसला कर ले गई. हमें संदेह है कि फ्लैट में जाने के तुरंत बाद उसकी हत्या कर दी गई.”
सीआईडी को सीसीटीवी फुटेज भी मिला है. अधिकारी ने एजेंसी को बताया, “सीसीटीवी फुटेज में, राजनेता को दो व्यक्तियों के साथ फ्लैट में प्रवेश करते देखा गया था. बाद में दोनों को बाहर आते और अगले दिन फिर से फ्लैट में प्रवेश करते देखा गया लेकिन सांसद को फिर से नहीं देखा गया.” बाद में दोनों एक विशाल सूटकेस के साथ फ्लैट से बाहर आए.
हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने किए गए टुकड़े
पुलिस को फ्लैट के अंदर खून के धब्बे मिले हैं. शरीर के अंगों को ठिकाने लगाने के लिए कई प्लास्टिक की थैलियों का भी इस्तेमाल किया गया. पुलिस को आशंका है कि सांसद की पहले गला घोंटकर हत्या की गई. बाद में उनके शरीर को कई टुकड़ों में काट दिया गया. मांस को हड्डियों से अलग किया गया और सड़ने से बचाने के लिए हल्दी पाउडर के साथ मिलाया गया.
अधिकारी ने कहा, “हमें संदेह है कि अनार की हत्या करने के बाद हत्यारों ने शव को क्षत-विक्षत कर दिया, मांस को हड्डियों से अलग कर दिया और सड़ने में देरी के लिए उसे हल्दी पाउडर के साथ मिला दिया.” शरीर के हिस्सों को ट्रॉली बैग में रखा गया और बाद में अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया गया. कुछ हिस्से फ्रिज में भी रखे हुए थे.
परिवार को गुमराह करने किया गया मैसेज
पुलिस का कहना है कि, अनार के परिवार के सदस्यों और दोस्तों को गुमराह करने के लिए, हत्यारों ने उसके संपर्कों को संदेश भेजकर उनसे संपर्क न करने के लिए कहा क्योंकि वह दिल्ली की यात्रा कर रहे हैं.
शरीर के टुकड़े करने वाले कसाई को किया गया गिरफ्तार
इस बीच, सांसद के शरीर की खाल उतारने और काटने वाले मुंबई के एक कसाई को सीआईडी ने गिरफ्तार कर लिया.
एक आईपीएस अधिकारी ने हिंदुस्तान टाइम्स अखबार को बताया, “24 वर्षीय एक जिहाद हवलदार को गिरफ्तार कर लिया गया है. बांग्लादेश के खुलना का रहने वाला हवलदार अवैध रूप से मुंबई में रह रहा था. वह सीधे तौर पर अपराध में शामिल था. जांच चल रही है. ”
ये भी पढ़ें-UP 6th Phase poll: 14 सीटों पर पड़ेंगे वोट, मेनका गांधी, धर्मेंद्र यादव, जगदंबिका…

