Wednesday, February 11, 2026

Bajrang Slams Brij Bhushan: विनेश फोगाट पर ‘धोखाधड़ी’ का आरोप लगाने पर कहा-“जिन लोगों ने विनेश की अयोग्यता का जश्न मनाया, क्या वे देशभक्त हैं?

Bajrang Slams Brij Bhushan: ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पहलवान और कांग्रेस नेता बजरंग पुनिया ने शनिवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख बृज भूषण सिंह की आलोचना की. बजरंग ने बृजभूषण के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें पूर्व भाजपा सांसद ने कहा था कि विनेश फोगट पेरिस ओलंपिक से “अयोग्य घोषित की जाने योग्य थी”.

बृजभूषण ने विनेश को लेकर क्या कहा था

पुनिया और विनेश फोगट के कांग्रेस में शामिल होने के एक दिन बाद, सिंह ने एएनआई से कहा, “क्या यह सच नहीं है कि बजरंग एशियाई खेलों में बिना ट्रायल के चले गए? मैं उन लोगों से पूछना चाहता हूं जो कुश्ती के विशेषज्ञ हैं. मैं विनेश फोगट से पूछना चाहता हूं कि क्या कोई खिलाड़ी एक दिन में 2 भार श्रेणियों में ट्रायल दे सकता है? क्या वजन मापने के बाद 5 घंटे के लिए ट्रायल रोके जा सकते हैं?…आपने कुश्ती नहीं जीती, आप वहां धोखाधड़ी करके गए थे. भगवान ने आपको इसके लिए दंडित किया है.” इंडिया टुडे से बात करते हुए पुनिया ने सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि यह टिप्पणी देश के प्रति सिंह की “मानसिकता को उजागर करती है”.

Bajrang Slams Brij Bhushan: जिन लोगों ने विनेश की अयोग्यता का जश्न मनाया, क्या वे देशभक्त हैं?-बजरंग

अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा, “यह विनेश का पदक नहीं था. यह 140 करोड़ भारतीयों का पदक था. और वह उसकी हार पर खुशी मना रहे हैं.”
पुनिया ने इंडिया टुडे से कहा, “जिन लोगों ने विनेश की अयोग्यता का जश्न मनाया, क्या वे देशभक्त हैं? हम बचपन से देश के लिए लड़ रहे हैं और वे हमें देशभक्ति सिखाने की हिम्मत करते हैं. वो जो लड़कियों से साथ छेड़छाड़ करते है.”

बजरंग पुनिया, विनेश फोगट कांग्रेस में शामिल

यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पिछले साल के विरोध प्रदर्शन के चेहरों में शामिल बजरंग पुनिया और विनेश फोगट शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए थे.
कांग्रेस नेता और पहलवान बजरंग पुनिया ने पार्टी में शामिल होने के बाद कहा, मैं सभी का धन्यवाद करता हूं, हमें जितना प्यार कुश्ती में मिला है, मुझे लगता है कि उतना ही प्यार राजनीति में भी मिलेगा… हमने पहले ही बैठकर यह तय किया था कि विनेश चुनाव लड़ेगी और हम सब विनेश के साथ हैं… मैं संगठन में रहकर काम करूंगा… हमारे आंदोलन का राजनीति से कोई लेनादेना नहीं था…हमारे आंदोलन को लेकर उनका(भाजपा) काम है नैरेटिव फैलाना कि आंदोलन कांग्रेस ने आयोजत कराया था लेकिन ऐसा कुछ नहीं है, पूरे देश ने आंदोलन को देखा और पूरा देश खिलाड़ी बेटियों के साथ खड़ा है.”

ये भी पढ़ें-AAP-Congress Alliance: “जो भी आप को कम आंकेगा, उसे भविष्य में पछताना पड़ेगा”, क्या हरियाणा में बिगड़ गई है बात?

Latest news

Related news