ATM Rules Change:अगले महीने यानी 1 अप्रैल 2026 से बैंकिंग सेक्टर में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर ATM इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों पर पड़ेगा। कई बड़े बैंकों ने कैश निकासी लिमिट, फ्री ट्रांजैक्शन और चार्ज में बदलाव करने का फैसला लिया है.अगर आप भी नियमित रूप से ATM का उपयोग करते हैं, तो इन नए नियमों को जानना बेहद जरूरी है, वरना आपको अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है.
ATM Rules Change : HDFC Bank के नए नियम
HDFC Bank ने अपने ATM नियमों में अहम बदलाव किए हैं. एटीएम सर्विस और UPI आधारित निकासी को लेकर लिमिटेस तय किय हैं.
- UPI आधारित ATM कैश निकासी अब फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में शामिल होगी
- मेट्रो शहरों में: 3 फ्री ट्रांजैक्शन
- नॉन-मेट्रो शहरों में: 5 फ्री ट्रांजैक्शन
- लिमिट पार करने पर हर ट्रांजैक्शन पर ₹23 + टैक्स चार्ज.
यानी अब ज्यादा ATM इस्तेमाल करने पर आपकी जेब पर असर पड़ेगा.
PNB ने घटाई कैश निकासी लिमिट
Punjab National Bank ने भी अपने ग्राहकों के लिए नियमों में बदलाव किया है:
- कुछ डेबिट कार्ड्स पर
- पहले: ₹1 लाख/दिन
- अब: ₹50,000/दिन
- प्रीमियम कार्ड्स पर
- पहले: ₹1.5 लाख/दिन
- अब: ₹75,000/दिन
यह बदलाव चुनिंदा कार्ड्स पर लागू होगा.
Bandhan Bank के नए नियम
Bandhan Bank ने भी ATM ट्रांजैक्शन लिमिट में बदलाव किया है:
- अपने ATM पर: 5 फ्री ट्रांजैक्शन/महीना
- अन्य बैंक ATM पर: 3 फ्री ट्रांजैक्शन/महीना
- लिमिट पार करने पर: ₹23 प्रति ट्रांजैक्शन + टैक्स
ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह
- ATM का इस्तेमाल सोच-समझकर करें
- फ्री लिमिट के भीतर ही ट्रांजैक्शन करें
- ज्यादा कैश की जरूरत हो तो एक बार में निकालें
- UPI और डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल बढ़ाएं 1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाले ये नए ATM नियम ग्राहकों की जेब पर सीधा असर डाल सकते हैं. इसलिए जरूरी है कि आप अपने बैंक के नियमों को पहले ही समझ लें और उसी हिसाब से अपनी बैंकिंग आदतों में बदलाव करें.

