कांग्रेस MP राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. राहुल Rahul Gandhi ने हिंद महासागर में US द्वारा ईरानी जहाज आइरिस डेना को डुबोने पर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाए. लोकसभा में विपक्ष के नेता ने दावा किया कि US और ईरान के बीच लड़ाई “हमारे आस-पास तक पहुंच गई है” और प्रधानमंत्री ने इस पर कुछ नहीं कह रहे हैं.
यह लड़ाई हमारे आस-पास तक पहुँच गई है- Rahul Gandhi
कांग्रेस नेता ने X पर एक पोस्ट में कहा, “दुनिया एक उतार-चढ़ाव वाले दौर में आ गई है. आगे तूफ़ानी समुद्र आने वाला है.
भारत की तेल सप्लाई खतरे में है, हमारा 40% से ज़्यादा इम्पोर्ट होर्मुज स्ट्रेट से होकर गुज़रता है. LPG और LNG के लिए हालत और भी खराब है.
यह लड़ाई हमारे आस-पास तक पहुँच गई है, एक ईरानी जंगी जहाज़ हिंद महासागर में डूब गया है. फिर भी प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं कहा है.”
The world has entered a volatile phase. Stormy seas lie ahead.
India’s oil supplies are under threat, with more than 40% of our imports transiting the Strait of Hormuz. The situation is even worse for LPG and LNG.
The conflict has reached our backyard, with an Iranian warship…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 5, 2026
ऐसे समय में, हमें एक मज़बूत हाथ की ज़रूरत है- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने एक बार फिर कहा कि पीएम इज कॉम्प्रोमाइज़ड, उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “ऐसे समय में, हमें एक मज़बूत हाथ की ज़रूरत है.
इसके बजाय, भारत के पास एक समझौतावादी प्रधानमंत्री है जिसने हमारी स्ट्रेटेजिक आज़ादी को छोड़ दिया है.”
भारत सरकार का मेहमान नहीं था आइरिस डेना-सरकारी सूत्र
हलांकि इस मामले में अभी तक सरकार की ओर से कोई बयान नहीं आया है लेकिन हिदुस्तान टाइम्स ने सरकारी सूत्रों के हवाले से खबर छापी है कि,”सूत्रों के अनुसार, जहाज और उसका क्रू सिर्फ़ 16 फरवरी से 25 फरवरी तक भारतीय मेहमान थे. इसके अलावा, जहाज ने उसके बाद भारत से कोई मदद नहीं मांगी. हालांकि ईरानियों का कहना है कि बदकिस्मत IRIS डेना ‘इंडियन नेवी का मेहमान’ था, लेकिन भरोसेमंद सूत्रों ने HT को कन्फर्म किया कि 28 फरवरी को युद्ध की घोषणा के बाद जहाज ने कोई मदद नहीं मांगी थी.”
आपको बता दें, IRIS डेना ने 16 फरवरी से 25 फरवरी तक विशाखापत्तनम में इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू (IFR) में हिस्सा लिया, जबकि ईरान पर US-इजरायल का हमला 28 फरवरी को हुआ.
ये भी पढ़ें-US ने बिना किसी चेतावनी के आइरिस डेना पर हमला किया, जो ‘इंडियन नेवी का मेहमान’ था-ईरान, भारत सरकार खामोश

