Andrews Mountbatten arrested : एपस्टीन फाइल्स (The Epstein Files) के लेकर हो रहे खुलासे के बाद दुनिया के कई देशों में कार्रवाई होती दिखाई दे रही है. इसी कड़ी में ब्रिटेन में किंग चार्ल्स 3 के छोटे भाई एंड्रूज पर कार्रवाई हुई है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.
Andrews Mountbatten arrested : Epstein Files में नाम आने पर हुए गिरफ्तार
एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर जो पहले प्रिस ऑफ ड्यूक हुआ करते थे , उनसे पहले सरकार ने उनका वो पद छीना और अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. एंड्रयू माउंटबेटन का नाम अमेरिकी जस्टिस विभाग के द्वारा जारी किये गये एप्सटीन फाइल के दस्तावेजों में कई बार आया है. अमेरिकी जस्टिस विभाग ने चाईल्ड अएब्यूजर एप्सटीन की कारनामों की कुछ फाइलें जारी हैं, इसमें इंग्लैंड और अमेरिका के कई नामचीन हस्तियो के नाम शामिल हैं. इस फाइल में भारत से हरदीप सिंह पुरी, अनिल अंबानी जैसे नेताओं के नाम भी दस्वावेजों में आये हैं.
एंड्रयू माउंटबेटन को किस आधार पर किया गया गिरफ्तार ?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक थेम्स वैली पुलिस (Thames Valley Police) ने एंड्रयू माउंटबेटन को सार्वजनिक पद पर रहते हुए कदाचार (misconduct in public office) के संदेह में गिरफ्तार किया है. एंड्रयू पर लगाये गये सारे आरोप मुख्य रूप से एपस्टीन फाइल्स से निकले ईमेल्स पर आधारित है. इन इमेल्स में दिखता है कि 2010 में ब्रिटेन के अंतरराष्ट्रीय ट्रेड एंवॉय के रूप में एंड्रयू ने अपनी दक्षिण-पूर्व एशिया यात्रा (साइगॉन, सिंगापुर, कुआलालंपुर, हांगकांग) के गोपनीय ट्रेड रिपोर्ट्स और itinerary को Jeffrey Epstein के साथ साझा किया था.
एपिस्टीन फाइल में से पिछले महीने यानी जनवरी 2026 करीब 3 मिलियन से अधिक दस्तावेज इमेल्स और फोटोग्राफ के साथ जारी किये गये थे. इन दस्तावेजों में एंड्रयू के Epstein से पुराने संबंधों (दोस्ती, मुलाकातें और संभावित अन्य आरोप जैसे trafficking) पर नए सबूत मिले हैं.
पुलिस ने एंड्रयू के ठिकानों पर मारा छापा
Thames Valley Police ने बर्कशायर (Berkshire) और नॉरफ़ॉक (Norfolk) में दो ठिकानों पर छापेमारी की और फिर एंड्रयू को हिरासत में लिया गया . यह पहली बार है जब ब्रिटेन के शाही परिवार के इस सदस्य को किसी आपराधिक मामले में गिरफ्तार किया गया है.
कानून के उपर कोई नहीं – ब्रिटीश पीएम
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा है कि “कोई भी कानून से ऊपर नहीं है” वहीं किंग चार्ल्स III ने पहले ही एंड्रयू के रॉयल टाइटल्स छीन लिए थे और अब वे पुलिस की जांच में सहयोग का समर्थन कर रहे हैं.

