Anant Singh Released,पटना : मोकामा के बाहुबली और चर्चित विधायक अनंत सिंह आखिरकार बेउर जेल से बाहर आ गए हैं. पटना हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई की औपचारिकताएं पूरी हुईं और वे अपने पटना स्थित आवास पहुंच चुके हैं. दुलारचंद यादव हत्याकांड में नाम आने के बाद वे पिछले 142 दिनों से सलाखों के पीछे थे.
Patna, Bihar: Mokama JDU MLA Anant Singh was released on bail from Beur Jail after four months. Supporters gathered in large numbers, and firecrackers were burst to welcome him at his official residence pic.twitter.com/XrHsy0R0hG
— IANS (@ians_india) March 23, 2026
Anant Singh Released : चुनाव नतीजों के 129 दिन बाद मना ‘जश्न’
अनंत सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव में पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को मात दी थी, लेकिन दुलारचंद ह’त्याकांड में जेल में होने के कारण वे अपनी जीत का जश्न समर्थकों के बीच नहीं मना पाए थे. चुनाव नतीजों के 129 दिन बाद अब उनके पटना आवास पर दिवाली जैसा माहौल है. समर्थकों ने फूलों और मिठाइयों के साथ अपने नेता का जोरदार स्वागत किया.
120 किलोमीटर लंबा रोड शो और शक्तिधाम में दर्शन
जेल से बाहर आते ही ‘छोटे सरकार’ के नाम से मशहूर अनंत सिंह ने अपना शक्ति प्रदर्शन शुरू कर दिया है.मंगलवार को एक भव्य रोड शो का आयोजन किया गया है जिसमें अनंत सिंह पटना से बड़हिया तक लगभग 120 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे. फिर रोड शो खत्म करने के बाद वो लखीसराय जिले के प्रसिद्ध मां बाला त्रिपुर सुंदरी मंदिर (शक्तिधाम) जाकर पूजा-अर्चना करेंगे .
रोड शो का राजनीतिक संदेश
पटना से बड़हिया के बीच का एक बड़ा हिस्सा मोकामा विधानसभा में आता है, ऐसे में यह रोड शो उनके समर्थकों को एकजुट करने और विरोधियों को अपनी ताकत दिखाने का जरिया माना जा रहा है. अनंत सिंह के रसूख का असर ये है कि लंबे समय से लगातार कभी जेल के बीतर तो कभी जेस से बाहर होने के बावजूद उनका ठसक बरकरार है. सोमवार को जैसे ही अनंत सिंह के जेल से बाहर आने का खबर आई, हजारों समर्थक उनके आवास पर जमा हो गये और मिठाइयों का इंतजाम शुरु कर दिया. अनंत सिंह बतौर विधायक इससे पहले जेल में रहते हुए भी राज्यसभा चुनाव मे वोट डालने बाहर आये थे, जिससे साफ है कि बिहार की राजनीति में उनका कद आज भी बरकरार है.

