Amit Shah West Bengal : मिडिल ईस्ट वॉर के बीच पूरे देश में रसोई गैस और पेट्रोल डीजल के लिए बवाल मचा हुआ है. इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि वो अगले 15 दिनों तक पश्चिम बंगाल में ही डेरा डालकर रहेंगे. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में इस बार ममता बैनर्जी को हराकर भाजपा की जीत के लिए आश्वस्त होने के बावजूद केंद्रीय गृहमंत्री किसी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं.
#WATCH | West Bengal | Union Home Minister Amit Shah addresses an election rally in Kolkata
He says, “There will be a change in West Bengal. But you want a change in Bhabanipur or not? I have come here to appeal for your votes for our candidate Suvendu Adhikari…” pic.twitter.com/tS4ETfeNqe
— ANI (@ANI) April 2, 2026
Amit Shah West Bengal : 23 और 29 अप्रैल को मतदान
पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान होने वाले हैं. 294 सीटों वाले विधानसभा के लिए 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को वोटिंग होने वाली है. चुनाव मैनेजमेंट में कोई कमी ना रह जाये इसलिए केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने बंगाल में मोर्चा संभाल लिया है.
शुभेंदु अधिकारी के लिए बंगाल पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री
शुभेंदु अधिकारी के नामांकन में शामिल होने पहुंचे कोलकाता पहुंचे शाह ने बड़ा ऐलान किया कि वो अगले 15 दिनों तक बंगाल में ही रहेंगे. गुरुवार को अमित शाह ने हाई प्रोफाइल भवानीपुर विधान सीट पर रोड शो किया अपने जनसभा के दौरान दावा किया कि राज्य की जनता अब ममता सरकार को विदा करने का मन बना चुकी है.
ममता बैनर्जी को उनके घर में ही हरायेंगे- अमित शाह
गुरुवार को अमित शाह टीएमसी से भाजपा में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी के नामांकन के लिए नंदीग्राम पहुंचे. यहां उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वो बंगाल चुनाव के दौरान 15 दिन तक बंगाल में ही रहने वाले हैं. सभा के दौरान उन्होने कहा ‘मैं यहां खासतौर पर सुवेंदु अधिकारी के नामांकन के लिए आया हूं. शुभेंदु की जीत बंगाल में परिवर्तन की नींव रखेगी.’
#WATCH | “This time no one should fear; no goon can stop the voters of Bengal. Everyone must vote without fear to uproot and throw TMC into the Bay of Bengal,” says Union Home Minister Amit Shah at an election rally in Kolkata. pic.twitter.com/wsnPb3wfbM
— ANI (@ANI) April 2, 2026
पूरे बंगाल में ममता बैनर्जी के खिलाफ लोग – अमित शाह
सभा के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि उन्होंने पूरे पश्चिम बंगाल का दौरा किया है. वो जहां भी जाते हैं लोगों के बीच ममता बनर्जी के खिलाफ आवाज उठ रही है. शाह ने लोगों से कहा कि इस चुनाव में ममता बनर्जी को बाय-बाय कर दो.
अमित शाह पश्चिम बंगाल में लगातार ममता बैनर्जी के खिलाफ हवा बनाने में लगे हैं और दावा कर रहे हैं कि इस बार बंगाल से ममता बनर्जी को उखाड़ फेंकेंगे. ममता बैनर्जी राज्य में पिछले तीन टर्म यानी करीब 15 वर्षों से काबिज हैं. 2026 में अपना टर्म पूरा करते हुए ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में अपने शासन के 15 साल पूरे कर लेंगी .

