अभिषेक झा,ब्यूरो चीफ,पटना
नवादा : बिहार के नालंदा और सासाराम में अभी भी माहौल तनावपूर्ण है.इस बीच गृह मंत्री अमित शाह amit shah नवादा पहुंचे. नवादा के हिसुआ में गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा थी. जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा.
हिंसा बर्दाश्त नहीं करेंगे-amit shah
अमित शाह ने कहा कि बिहारशरीफ और सासाराम की घटना पर हमारी नजर है. इन घटनाओं को लेकर हमने राज्यपाल से बातें की हैं लेकिन ललन सिंह को ये भी बुरा लगा. उन्होंने मंच से ललन सिंह को जवाब दिया. उन्होंने कहा कि ललन सिंह जी, बिहार देश का ही एक हिस्सा और राज्य है. आपसे यदि नहीं संभल रहा है तो बतौर गृह मंत्री हम ही चिंता करेंगे. किसी भी परिस्थितियों में हिंसा बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है.
नीतीश कुमार के लिए बीजेपी के रास्ते हमेशा के लिए बंद
अमित शाह amit shah ने अपने संबोधन के दौरान नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के लिए बीजेपी के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो चुके हैं. अमित शाह ने लालू यादव पर हमला बोलते हुए कहा लालू जी न नीतीश कुमार पीएम बनेंगे और न आपके बेटे को वो मुख्यमंत्री बनाएंगे. दिल्ली में पीएम की जगह खाली नहीं है. नीतीश जी भी गलतफहमी में हैं.
किसी के मन में ये संशय हो की चुनाव परिणामों के बाद नीतीश बाबू को फिर से भाजपा एनडीए में ले लेगी, तो बिहार की जनता को बता देता हूं कि नीतीश बाबू के लिए भाजपा के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हैं.
अमित शाह , केंद्रीय गृहमंत्री#AmitShah #Bihar #BiharViolence pic.twitter.com/jtCDYe9aE6— THEBHARATNOW (@thebharatnow) April 2, 2023
40 की 40 सीट पर कमल खिलेगा
जनसभा में मौजूद लोगों से अपील करते हुए कहा गृह मंत्री ने कहा कि आपलोग संकल्प लीजिए कि 2024 में 40 की 40 सीटों पर कमल खिलाएंगे. इसके बाद 2025 में बिहार में बीजेपी की पूर्ण बहुमत सरकार लाएंगे.
दंगा करने वाले को उलटा लटका कर सीधा करेंगे
अमित शाह ने बिहार की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि हम वोट बैंक की राजनीति नहीं करते हैं. हमने जम्मू कश्मीर में 370 हटा दिया. अयोध्या में मोदी जी ने राम मंदिर का शिलान्यास किया.अब वहां आसमान से उंचा भव्य राम मंदिर बन रहा है. इसलिए 2024 में मोदी जी को पूर्ण बहुमत दीजिए. फिर 2025 में बिहार में भाजपा की सरकार बनाइए. इन दंगा करने वालों को उल्टा लटका कर सीधा करने का काम भाजपा करेगी.
2024 मोदी जी को पूर्ण बहुमत से जिताइये, 2025 में बिहार में बीजेपी की सरकार बनवाईये.. बीजेपी दंगा करने वालों को उल्टा करके सीधा कर देगी- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह#AmitShah #BiharViolence #Bihar pic.twitter.com/8Jzq8VRDr6
— THEBHARATNOW (@thebharatnow) April 2, 2023

