Amethi Lok Sabha : मैं अमेठी का था.. अमेठी का हूं और अमेठी का रहूंगा- राहुल गांधी, अमेठी में ‘सिलेंडर’ वाले लोग अब ‘सरेंडर’ कर रहे हैं-अखिलेश यादव

शुक्रवार को पांचवें चरण की लड़ाई में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अमेठी और रायबरेली में जनसभा कर रहे है. Amethi Lok Sabha की जनसभा में उनके साथ समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी मौजूद थे. राहुल ने यहां अपने भाषण में अमेठी से अपने रिश्ते पर कहा कि, मैं अमेठी का था.. अमेठी का हूं और अमेठी का रहूंगा. कांग्रेस सांसद ने 42 साल पहले का वो दिन भी याद किया जब वो अपने पिता के साथ अमेठी आए थे.

यह मीडिया नरेंद्र मोदी का है-राहुल गांधी

अमेठी में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की संयुक्त रैली में राहुल गांधी फिर पीएम मोदी के अरबपतियों से रिश्ते को लेकर निशाना साधा, राहुल गांधी ने कहा, “नरेंद्र मोदी अगर देश में 22 अरबपति बना सकते हैं तो हम करोड़ों लखपति बनाएंगे. – गरीब परिवार की एक महिला को सालाना 1 लाख रुपया देंगे – किसानों का कर्ज माफ करेंगे – किसानों को MSP की कानूनी गारंटी देंगे – मनरेगा में 400 रुपए की दैनिक मजदूरी देंगे – आशा, आंगनवाड़ी वर्कर्स को दोगुनी सैलरी मिलेगी हम ये काम करने जा रहे हैं, मीडिया चाहे कुछ भी कहे.. हमें फर्क नहीं पड़ता.”
राहुल ने हाल में मीडिया पर चल रहे पीएम मोदी के इंटरव्यू को लेकर तंज कसा और कहा, “आज कल नरेंद्र मोदी ‘गोदी मीडिया’ को बहुत इंटरव्यू दे रहे हैं. एक कमरे में इंटरव्यू होता है, जहां दो-चार गोदी मीडिया के पत्रकार होते हैं. ऐसे इंटरव्यू में किसानों, मजदूरों, बेरोजगारी या महंगाई की बात नहीं होती। क्योंकि यह मीडिया नरेंद्र मोदी का है.”

Amethi Lok Sabha, सिलेंडर’ वाले लोग अब ‘सरेंडर’ कर रहे हैं-अखिलेश यादव

वहीं समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अमेठी बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना साधते हुए कहा, “अमेठी में ‘सिलेंडर’ वाले लोग अब ‘सरेंडर’ कर रहे हैं. और मुझे वो समय भी याद है जब मीठी चीनी के लिए कड़वा झूठ बोला गया था. और ये झूठ बोलने वालों ने आपको 13 रुपये किलो चीनी दी है क्या….वो हमेशा हमेशा के लिए स्मृति हो जाएंगी. ये अमेठी की आवाज़ दिल्ली लखनऊ तक पहुंच रही है. “

अमेठी से चुनाव नहीं लड़ने पर तो राहुल गांधी ने कोई सफाई नहीं दी लेकिन अमेठी से अपने रिश्ते को लेकर कहा, “जब मैं सिर्फ 12 साल का था, तब पहली बार अपने पिता के साथ अमेठी आया था. मैंने अपनी आंखों से अपने पिता और अमेठी के बीच मोहब्बत भरा रिश्ता देखा है. मेरी भी ऐसी ही राजनीति है. मैं अमेठी का था.. अमेठी का हूं और अमेठी का रहूंगा.”

ये भी पढ़ें-Swati Maliwal assault case : केजरीवाल के घर का वीडियो वायरल, फुटेज में स्वाति मालीवाल और स्टाफ में हो रही है बहस, वीडियो पर बोली सांसद, “भगवान देख रहा…

Latest news

Related news