Saturday, July 4, 2026
Home Breaking News उत्तर प्रदेश में SIR पर अखिलेश यादव का सवाल, जब डेटा रीलीज...

उत्तर प्रदेश में SIR पर अखिलेश यादव का सवाल, जब डेटा रीलीज नहीं हुआ तो योगी जी को कैसे पता कि 4 लाख वोट कटे ?

0
853
Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav :  समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने सवाल उठाया है कि आखिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चाऱ लाख वोट काटे जाने के बारे में जानकारी कैसे मिली, जबकि चुनाव आयोग ने अभी कोई डेटा जारी नहीं किया है. सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि वर्तमान मतदाता सूची से 4 करोड़ लोगों के नाम हटाने का दावा राजनीतिक साजिश है और ये दावा विपक्ष को कमजोर करने के लिए किया जा रहा है. जानिये सीएम योगी ने मतदाताओं की संख्या को लेकर क्या कहा

Akhilesh Yadav-क्या चुनाव आयोग की मिलीभगत से हटाये जा रहे हैं वोटर्स ?

सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसे बयान से ये साबित होता है कि  राज्य सरकार और चुनाव आयोग की मिलीभगत से वेटर लिस्ट में हेरफेर किया जा रहा है और इनके निशाने पर समाजवादी पार्टी है.

अखिलेश यादव ने सीएम योगी के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि ‘जब अभी SIR की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हुई है,तब मुख्यमंत्री योगी को कैसे पता चला कि 4 करोड़ मतदाता हटाए गए हैं.’ सपा अध्यक्ष ने दावा किया कि ‘अगर योगी के बयान को मान लिया जाए और 4 करोड़  के आंकड़े को राज्य की सभी 403 विधानसभा सीटों में बांटा जाए तो ये माना जा सकता है कि हर सीट से लगभग 84,000 वोट हटाये गये हैं. उन्होंने दावा किया कि इतना बड़ा परिवर्तन प्रशासनिक आदेश के बिना संभव नहीं है.

वोटर लिस्ट से सरकार कर रही है छेड़छाड़- अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के प्रमुख ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि SIR की आढ़ में वोटर लिस्ट के साथ छेड़छाड़ की जा रही है. अखिलेश यादव ने कहा कि ये लगभग वैसा ही है जैसा NRC (नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन) था. भारतीय जनता पार्टी इसके माध्यम से सामाजिक और राजनीतिक संतुलन को बदलना चाहती है. उन्होंने कहाकि वोटर लिस्ट से हजारों नाम केवल स्पेलिंग मिस्टेक बता कर काटे या हटाये जा रहे हैं. उन्होंने इस मामले में चुनाव आयोग को भी निशाने पर लिया. अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य मे इतना विवाद हो रहा है और चुनाव आयोग इस पर चुपचाप बैठा है.