Akhilesh Yadav कोलकाता : विधानसभा चुनाव में हार के बाद ममता बैनर्जी से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव ने आज बंगाल के लॉ एंड आर्डर को लेकर गृहमंत्री अमित शाह पर जमकर हमला किया. अखिलेश यादव ने शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के लिए गृहमंत्री अमित शाह को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि उन्हें बताना चाहिये कि हत्या कैसे हुई ?
अमित शाह से पूछिए कि सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या कैसे हो गई
– अखिलेश यादव pic.twitter.com/2lPiMazCFN
— Lutyens Media (@LutyensMediaIN) May 7, 2026
Akhilesh Yadav -“जवाब गृहमंत्री को देना चाहिए”
अखिलेश यादव ने बंगाल में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर गृहमंत्री अमित शाह पर तीखे सवाल उठाए हैं और उन्हें इस घटना के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया. अखिलेश यादव ने स्पष्ट रूप से कहा कि इस हत्या की जवाबदेही देश के गृहमंत्री अमित शाह की है. उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस बात का जवाब कोई और कैसे दे सकता है . ये सवाल देश के गृहमंत्री अमित शाह से पूछना चाहिये.
दीदी आप हारी नहीं हैं…
अखिलेश यादव गुरुवार को टीएमसी नेता ममता बनर्जी से मिलने उनके घर गये. वहां पहुंचकर उन्होंने टीएमसी महासचिव अभिशेक बनर्जी को गले लगाया और ममता बनर्जी से कहा कि वो हारी नहीं है. अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बंगाल विधानसभा चुनाव में जो हुआ है वो लोकतंत्र की चोरी है. ये लोकतंत्र को खत्म करने का एक तरीका है. उन्होने कहा कि इस देश के लोकतंत्र को जिसना बीजेपी ने नुकासन पहुंचाया है उतना किसी ने नहीं पहुंचाया होगा. यादव ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी की आंखों में ममता दीदी खटकती हैं. ये लोग नारी को कभी बढ़ते हुए नहीं देख सकते. पश्चिम बंगाल में मतदान जरूर हुआ है लेकिन यहां लोगों ने अपनी इच्छा से कम और दबाव में ज्यादा मतदान किया है.
Warmly welcoming Shri @yadavakhilesh ji, at Kalighat.
Today, our Hon’ble Chairperson Smt @MamataOfficial & our Hon’ble National GS Shri @abhishekaitc met with him and had an elaborate discussion.
We extend our heartfelt gratitude for his support. pic.twitter.com/nkHCrPKzrL
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) May 7, 2026
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से गर्माया माहौल
पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले की जांच जोर शोर से चल रही है इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें मतगणना के दिन एक काउंटिंग सेंटर पर चंद्रनाथ रथ को एक व्यक्ति से उलझते देखा जा सकता है. एक्स पर शइ वीडियो को शायर करने वाले ने लिखा है कि कहीं ये हत्या इसी कहा सुनी का परिणाम तो नहीं है. बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति से चंद्रनाथ रथ की झड़प हो रही है वो अभिषेक बनर्जी का राइटहेंड है.
पश्चिम बंगाल भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री Suvendu Adhikari जी के पीए चंद्रनाथ रथ की मध्यमग्राम में गोली मारकर निर्मम हत्या किए जाने के पीछे कहीं मतगणना के दिन उनका वीडियो में नजर आ रहे इस व्यक्ति से उलझने का कारण तो नहीं ??
क्योंकि इसी दिन #अभिषेक_बनर्जी का दाहिना हाथ कहा जाने वाला… pic.twitter.com/vlqZroT8MA— Ritesh Kashyap (@meriteshkashyap) May 7, 2026

