मध्य प्रदेश चुनाव में 6 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का एलान कर चुकीं वाली समाजवादी पार्टी ने बुधवार से अपना चुनाव प्रचार भी शुरु कर दिया. आज (27 सितंबर) को रीवा के सिरमौर में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने एक जनसभा को संबोधित किया. सिरमौर से एसपी ने पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी को प्रत्याशी बनाया है.
एमपी में महिलाओं को देंगे 20% टिकट
मध्य प्रदेश में अपनी पार्टी का चुनाव प्रचार शुरु करते हुए अखिलेश यादव ने बीजेपी पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर किया. अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने अपनी अबतक जारी लिस्ट में कितनी दलित, आदीवासी महिलाओं को टिकट दिए है. वह जो नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाए है उसका फायदा भी पता नहीं कब मिलेगा. हम अपनी माताएं और बहनों को कहना चाहते हैं कि अगर कोई हमारी मां, बेटी या संगठन की कोई भी पदाधिकारी महिला है और अगर उन्होंने क्षेत्र में काम किया होगा तो समाजवादी पार्टी 20% महिलाओं को टिकट देकर उनको मौका देने का काम करेगी…:
#WATCH … हम अपनी माताएं और बहनों को कहना चाहते हैं कि अगर कोई हमारी मां, बेटी या संगठन की कोई भी पदाधिकारी महिला है और अगर उन्होंने क्षेत्र में काम किया होगा तो समाजवादी पार्टी 20% महिलाओं को टिकट देकर उनको मौका देने का काम करेगी…: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलश यादव,रीवा, मध्य… pic.twitter.com/oFzgBXFyMf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 27, 2023
मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ने पर क्या बोले अखिलेश
रीवा पहुंचने पर अखिलेश यादव ने कहा, मध्य प्रदेश में सपा पिछले कई सालों से चुनाव लड़ रही है…मध्य प्रदेश में समाजवादियों ने काम किया है और यहां पर समाजवादी विचारधारा की जरूरत है। यहां बड़े पैमाने पर बेरोजगारी, महंगाई और अन्याय बढ़ा है। हमें उम्मीद है कि इस बार सपा अधिक सीटें जीतेगी.
इंडिया गठबंधन पर अखिलेश यादव ने कहा कि वो अभी जो कार्यक्रम कर रहे हैं उससे ये अंदाज़ा भी लगाएंगे कि उनकी पार्टी कहा मज़बूत है और उन्हें कहा गठबंधन के साथ समझौता करना चाहिए.
#WATCH मध्य प्रदेश में सपा पिछले कई सालों से चुनाव लड़ रही है…मध्य प्रदेश में समाजवादियों ने काम किया है और यहां पर समाजवादी विचारधारा की जरूरत है। यहां बड़े पैमाने पर बेरोजगारी, महंगाई और अन्याय बढ़ा है। हमें उम्मीद है कि इस बार सपा अधिक सीटें जीतेगी: मध्य प्रदेश के रीवा… pic.twitter.com/IxDOJ14zpz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 27, 2023
एसपी बीएसपी का यूपी सीमा पर देखने को मिलता है दबदबा
बात अगर मध्य प्रदेश चुनाव की करें तो यहां समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का प्रभाव उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे इलाक़ों में रहा. पिछली बार विधानसभा में समाजवादी पार्टी का एक विधायक भी यहां से जीता था जिसने बाद में बीजेपी जॉइन कर ली थी.
इस बार समाजवादी पार्टी ने फिलहाल अबतक 6 सीटो पर अपने उम्मीदवार उतारने का एलान किया है. जबकि बीएसपी ने 7 चेहरों को मैदान में उतारा है. हालांकि इंडिया गठबंधन बनने के बाद से ये माना जा रहा था कि एसपी कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर सीटो का एलान करेगी. लेकिन कांग्रेस की तरफ से ऐसा कोई ऐलान नहीं हुआ है.
ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: फिर दिखा सीएम नीतीश कुमार का हिंदी प्रेम, बांका में बोर्ड पर…

