Ajay Rai UP Congress : उत्तर प्रदेश में 2027 विधान सभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने अपने स्थानीय नेतृत्व में बदलाव किया है. प्रदेश की कमान अब आराधना मिश्रा ‘मोना’ को सौंपी गई है. इसके साथ ही संगठन में भी क बदलाव किये गये हैं. विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में हुए इस पेर बदल को लेकर चर्चाओं चल रही है. इस बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राय ने एक बयान दिया है. उन्होंने पार्टी की कमान अराधना मिश्रा को सौंपे जाने पर उन्हें बधाई दी है कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में पार्टी में अच्छा काम होगा.
मुझ जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी देने के लिए मैं @RahulGandhi जी एवं कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व का जीवनभर आभारी रहूँगा। लड़ाई अभी भी जारी है। नए अध्यक्ष सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।… pic.twitter.com/eEyLe2lteW
— Ajay Rai🇮🇳 (@kashikirai) October 2, 2026
Ajay Rai UP Congress:’महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार ने किया प्रदेश का बुरा हाल’
महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरा है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में जनता कई समस्याओं से जूझ रही है और सरकार के दावों के बावजूद जमीनी स्थिति अलग दिखाई देती है.
अजय राय ने कहा कि इस बार जनता के बीच महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे प्रमुख हैं. उन्होंने सरकार पर कथित वसूली और चोरी के भी आरोप लगाए.
प्रदेश में नेतृत्व वापस लिये जाने पर बयान
अजय राय ने प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाये जाने पर कहा कि उनसे ना तो इस्तीफा नहीं मांगा गया था और न ही किसी तरह का दबाव था. ‘मैं पार्टी के निर्देशों का पालन करता हूं. राय ने कहा कि राहुल गांधी से उनकी मुलाकात हुई और प्रदेश को लेकर चर्चा भी हुई. इस बात पर विचार किया गया कि कि कैसे प्रदेश में पार्टी की स्थिति को मजबूत करना है.
‘मैंने अपना कर्तव्य और धर्म निभाया’
राय ने पद से हटाये जाने के बाद राहुल गांधी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि राहुल गांधी ने उन्हें बड़े मौके दिये. प्रदेश ने नेतृत्व करने के लिए विश्वास जाताया. वहीं प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ लड़के योग्य भी माना उन्होंने कहा, ‘मैंने अपना कर्तव्य, धर्म और दायित्व निभाया है. आगे भी पूरी ईमानदारी और ताकत के साथ इसे निभाता रहूंगा.
गोरखपुर को लेकर अजय राय ने साधा निशाना
अजय राय ने अपने बयान में गोरखपुर का भी जिक्र किया. उन्होंने आरोप लगाया कि वहां धार्मिक आस्था से जुड़े नाम पर आए धन का भी दुरुपयोग किया गया.
उन्होंने गोरखपुर में विकास के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि वहां के सांसद ने शहर को ‘स्पेन’ जैसा बनाने की बात कही थी, लेकिन दूसरी ओर लोगों के घरों में पानी भरने की समस्या सामने आ रही है.
‘दोगुनी ताकत से काम करेंगे’
कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता मिलकर काम करेंगे. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पहले की तुलना में दोगुनी ताकत के साथ आगे बढ़ेगी.
अजय राय ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने की बात कही. उनके बयान में महंगाई, रोजगार और कथित भ्रष्टाचार को आगामी राजनीतिक अभियान के प्रमुख मुद्दों में शामिल करने का संकेत भी मिला.
जनता से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस का फोकस
अजय राय के बयान से साफ है कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में सरकार को घेरने के लिए महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और स्थानीय विकास जैसे मुद्दों को प्रमुखता देना चाहती है.

