AI Summit protests case: दिल्ली पुलिस ने पिछले हफ़्ते राष्ट्रीय राजधानी में AI इम्पैक्ट समिट स्थल पर यूथ कांग्रेस के सदस्यों द्वारा ‘शर्टलेस विरोध प्रदर्शन’ के सिलसिले में इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया है.
सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर से हुई थी 5वीं गिरफ्तारी
इससे एक दिन पहले दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कहा था कि उन्होंने AI समिट में हुए विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में पांचवीं गिरफ्तारी की है. गिरफ्तार किए गए पांचवें व्यक्ति की पहचान जितेंद्र यादव के रूप में हुई है, जिसे मध्य प्रदेश के ग्वालियर से पकड़ा गया था.
राहुल गांधी ने अपने बब्बर शेरों का किया बचाव
सोमवार को अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा, “मोदी जी, आप शर्म की बात करते हो? शर्म की बात मैं आपको बताता हूं. Epstein files में आपका, आपके मंत्री और आपके मित्र का साथ में नाम आना, ऐसे घिनौने अपराधी के साथ आपका नाम जुड़ा होना – ये शर्म की बात है. आपने अमेरिका के साथ जो Trade deal की है, जिसमें आपने देश को बेच दिया – ये शर्म की बात है. हमारे देश का डेटा दे दिया। किसानों को खत्म कर दिया. टेक्सटाइल इंडस्ट्री बर्बाद कर दिया – ये शर्म की बात है. पूरा देश जानता है, अडानी पर अमेरिका में चल रहे केस ने आपकी रातों की नींद उड़ा रखी है – क्योंकि वो BJP और आपके फाइनेंशियल आर्किटेक्चर पर केस है. 14 महीनों से उसपर कोई कार्रवाई नहीं हुई – ये शर्म की बात है. मोदी जी, आप अपने मित्रों अनिल अंबानी, अडानी और अपने लिए जो उचित समझें, वो कीजिए। मैं और कांग्रेस पार्टी के बब्बर शेर देश की रक्षा करते रहेंगे – एक इंच पीछे नहीं हटेंगे.”
मोदी जी, आप शर्म की बात करते हो? शर्म की बात मैं आपको बताता हूं।
Epstein files में आपका, आपके मंत्री और आपके मित्र का साथ में नाम आना, ऐसे घिनौने अपराधी के साथ आपका नाम जुड़ा होना – ये शर्म की बात है।
आपने अमेरिका के साथ जो Trade deal की है, जिसमें आपने देश को बेच दिया – ये… pic.twitter.com/fLFJf4SjNC
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 23, 2026
AI Summit protests case क्या है
पिछले हफ़्ते शुक्रवार, 20 फरवरी को भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के कुछ वर्कर्स घुसे और एग्ज़िबिशन हॉल में बिना शर्ट के प्रोटेस्ट किया. वे इंडिया-US ट्रेड डील का विरोध कर रहे थे और उनके टी-शर्ट पर लिखा था पीएम इज कॉम्प्रोमाइज.
बाद में सिक्योरिटी वालों ने प्रदर्शनकारियों को रोका और 4 को गिरफ्तार कर लिया गया.
जहां कांग्रेस की यूथ विंग को इस इवेंट में प्रोटेस्ट करने के लिए बहुत बुराई झेलनी पड़ी, जिसमें दुनिया भर के बड़े लोग आए थे, वहीं IYC ने इस प्रदर्शन का बचाव किया और कहा कि “शांतिपूर्ण प्रदर्शन भारत विरोधी नहीं है”.

