Friday, March 6, 2026

पेरिस में AI समिट का हुआ आगाज, मंच पर मैक्रों, जेंडी वेंस औऱ जस्टिन ट्रूडो भी मौजूद

Paris AI Action Summit : फ्रांस की राजधानी पेरिस में AI Action Summit की शुरुआ हो गई है. इस मौके पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी भी मंच पर पहुंचे. इस AI Summit में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और  अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी मौजूद हैं. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस AI Summit के सह-अध्यक्ष हैं.

Paris AI Action Summit : दुनियाभर के देशों को पीएम मोदी समझाया AI का महत्व  

इस समिट में हिस्सा लेने के लिए दुनिया भर के करीब 100 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और उनके प्रतिनिधि शामिल हुए हैं. ये समिट चार घंटे तक चलने वाला है. समिट को शुरु करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया को AI तकनीक के बारे में बताया.प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि AI पहले से ही हमारी अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और यहां तक ​​कि हमारे समाज को नया आकार दे रहा है. AI इस सदी में मानवता के लिए कोड लिख रहा है.

दुनिया को विकास के लिए  AI की जरुरत 

पेरिस के ग्रैंड पैलेस में आयोजित इस एआई एक्शन समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि शासन का मतलब सभी के लिए पहुँच सुनिश्चित करना भी है, खास तौर पर ग्लोबल साउथ में. ये वो जगह है जहाँ क्षमताओं की सबसे ज़्यादा कमी है. चाहे वो शक्ति हो, प्रतिभा हो या वित्तीय संसाधनों के लिए डेटा. एआई स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और बहुत कुछ बेहतर करके लाखों लोगों के जीवन को बदलने में मदद कर सकता है. यह एक ऐसी दुनिया बनाने में मदद कर सकता है जिसमें सतत विकास लक्ष्यों की यात्रा आसान और तेज़ हो जाए. ऐसा करने के लिए, हमें संसाधनों और प्रतिभाओं को एक साथ लाना होगा. हमें ओपन-सोर्स सिस्टम विकसित करना होगा जो विश्वास और पारदर्शिता को बढ़ाए. हमें पूर्वाग्रहों से मुक्त गुणवत्तापूर्ण डेटा सेट बनाना होगा.

पीएम मोदी ने अपने भाषण में AI का महत्व सरल भाषा में समझाते हुए कहा कि  “मैं एक सरल प्रयोग से शुरू करता हूं. यदि आप अपनी मेडिकल रिपोर्ट किसी AI ऐप पर अपलोड करते हैं तो यह सरल भाषा में बता सकता है कि इसका क्या मतलब है, लेकिन यदि आप उसी ऐप से किसी व्यक्ति की बाएं हाथ से लिखने की छवि बनाने के लिए कहते हैं, तो सबसे अधिक संभावना है कि ऐप किसी व्यक्ति को उसके दाएं हाथ से लिखते हुए दिखाएगा क्योंकि प्रशिक्षण डेटा में यही बात हावी है. यह दर्शाता है कि AI की सकारात्मक क्षमता बिल्कुल अद्भुत है. वहांकि इसमें कई पूर्वाग्रह हैं जिनके बारे में हमें सावधानी से सोचने की आवश्यकता है. इसीलिए मैं अपने मित्र राष्ट्रपति मैक्रों का इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने तथा मुझे इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित करने के लिए आभारी हूं.

Latest news

Related news