Sunday, July 5, 2026
Home Breaking News India Smart Cities Awards: काशी उत्तर भारत में सर्वश्रेष्ठ, तो आगरा समग्र...

India Smart Cities Awards: काशी उत्तर भारत में सर्वश्रेष्ठ, तो आगरा समग्र रूप से तीसरे स्थान पर, यूपी को मिले 6 पुरस्कार

0
413
India Smart Cities Awards Contest (ISAC) 2022
India Smart Cities Awards Contest (ISAC) 2022

शुक्रवार को राष्ट्रीय स्मार्ट सिटी पुरस्कार की घोषणा की गई. इसमें आगरा छह पुरस्कारों के साथ शीर्ष प्रदर्शनकर्ता के रूप में उभरा. इंडिया स्मार्ट सिटीज़ अवार्ड्स प्रतियोगिता (आईएसएसी) 2022 का घोषणा केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा की गई. कानपुर, लखनऊ और स्मार्ट सिटी मिशन के तहत केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए वाराणसी ने भी विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.

उत्तर प्रदेश को मिला तीसरा स्थान

उत्तर प्रदेश ने राज्य श्रेणी में तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि वाराणसी को उत्तर भारत में 10 लाख से अधिक आबादी के साथ नंबर एक स्मार्ट सिटी होने का शीर्ष पुरस्कार मिला. राज्यों में पहले नंबर पर रहा मध्य प्रदेश जिसके बाद तमिलनाडु को दूसरा स्थान मिला. उत्तर प्रदेश को राजस्थान के साथ तीसरा स्थान मिला है.

आगरा ने किया प्रदेश का नाम ऊंचा

सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय स्मार्ट सिटी पुरस्कारों की बात करें तो इंदौर पहले तो यहां सूरत दूसरे स्थान पर रहा. वहीं आगरा ने तीसरे स्थान पाकर यूपी की शान बढ़ा दी.
आगरा को कई और श्रेणी में भी सम्मान मिला. जैसे स्मार्ट स्वास्थ्य केंद्र चलाने और नगर निगम स्कूलों के उन्नयन के लिए सामाजिक पहलू श्रेणी में 85 प्रविष्टियों में आगरा दूसरे स्थान पर रहा.

इसके अलावा ताज शहर 24X7 आपूर्ति प्रदान करने और स्मार्ट वॉटर मीटर स्थापित करने के मामले में जल श्रेणी में पूरे भारत में दूसरे स्थान पर रहा. शहर को कोविड-19 संकट से निपटने के लिए नवाचारों, कार्बन उत्सर्जन को नियंत्रित करने पर ध्यान केंद्रित करके एकीकृत कमांड और नियंत्रण केंद्र के माध्यम से उच्च राजस्व उत्पन्न करने और एक निजी खिलाड़ी के साथ साझेदारी में आगरा वैक्यूम सीवेज सिस्टम चलाने के लिए भी सम्मानित किया गया.

कानपुर और लखनऊ को भी मिला अवार्ड

जबकी कानपुर को पालिका स्पोर्ट्स स्टेडियम को विकसित करने के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता के लिए निर्मित पर्यावरण श्रेणी के तहत 88 प्रविष्टियों में पूरे देश में तीसरे नंबर मिला. वहीं रोज़गार प्रशिक्षण केंद्र को पेशेवर तरीके से चलाने और युवाओं को आर्थिक अवसर प्रदान करने के लिए लखनऊ स्मार्ट शहरों की लीग में तीसरे स्थान पर रहा.

योगी ने दी प्रदेश वासियों को बधाई

इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड्स में यूपी के बेहतरीन प्रदरेशन पर खुशी जताते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया. सीएम ने लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की प्रेरणा व आपके मार्गदर्शन में हम उत्तर प्रदेश के हर नगर को स्वच्छ, सुरक्षित और स्मार्ट शहर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। #ISACAwards2022 के अंतर्गत प्राप्त उपलब्धि के लिए प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई!”

ये भी पढ़ें- MP cabinet expansion: उमा भारती के भतीजे समेत तीन विधायकों को मंत्री बनाया गया