Sanjay Singh: ED का एक दफ़्तर हमारे पार्टी कार्यालय में ही क्यों नहीं खोल लेते?-आतिशी

संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी और बीजेपी की तू-तू मैं-मैं शुरु हो गई है. अपने नेता की गिरफ्तारी के खिलाफ पहले संजय सिंह के घर के बाहर AAP कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया.


ED का एक दफ़्तर हमारे पार्टी कार्यालय में ही क्यों नहीं खोल लेते? आतिशि

संजय सिंह की गिरफ्तारी की खबर के बाद आप नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशि ने कहा, “भाजपा वालों का डर ना जाने उन्हें और कितना गिरायेगा.. चुनाव के पहले, INDIA से इनके हारने की बौखलाहट साफ़ दिख रही है. मनीष जी और सत्येन्द्र जी के बाद रेड सरकार ने बुलंदी से जनता की आवाज उठाने वाले संजय भैया को भी गिरफ़्तार कर लिया. ED का एक दफ़्तर हमारे पार्टी कार्यालय में ही क्यों नहीं खोल लेते? लगता है कि AAP पर झूठे आरोप लगाकर ही इनका गुज़ारा होता है.”

जब आप करोड़ों रुपए ले रहे थे तब जेल तो जाना पड़ेगा- मनजिंदर सिंह सिरसा

ED के AAP सांसद संजय सिंह को गिरफ़्तार करने पर बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “ED ने संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, आम आदमी पार्टी कह रही है कि यह राजनीतिक प्रतिशोध है। जब आपने करोड़ों रूपए रिश्वत ली, दिनेश अरोड़ा ने पैसे इकट्ठा करके संजय सिंह को दिया… जब आप करोड़ों रुपए ले रहे थे तब जेल तो जाना पड़ेगा, हिसाब तो देना पड़ेगा… “

इसकी आंच अरविंद केजरीवाल तक भी जाएगी-मनोज तिवारी

वहीं ED के आबकारी नीति मामले में AAP सांसद संजय सिंह को गिरफ़्तारी पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा, “यह गिरफ़्तारी हुई क्योंकि जिन्होंने पैसे दिए उन्होंने खुद बताया कि पैसे दिए गए हैं. संजय सिंह की गिरफ़्तारी यह दर्शाती है कि सिर्फ संजय सिंह ही नहीं बल्कि इसकी आंच अरविंद केजरीवाल तक भी जाएगी… “

ये भी पढ़ें- Sanjay Singh: लंबी पूछताछ के बाद शराब नीति मामले में संजय सिंह को ईडी ने गिरफ्तार किया

Latest news

Related news