Afgan-Pak War: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रहा तनाव अब युद्ध में बदल चुका है. गुरुवार रात से ही दोनों तरफ से हमले जारी है. गुरुवार रात को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में काबुल और कंधार पर हमला कर दिया हैं. जिसे लेकर पाकिस्तान में खासी नाराजगी दिखाई दे रही है. खासकर लोग सेना प्रमुख आसिम मुनीर को जमकर कोस रहे हैं. लोग सोशल मीडिया पर अफगानियों को लिख रहे हैं कि अफगान के मुजाहिद जो ठीक समझें वो आसीम मुनीर के साथ करें.इसके लिए केवल पाकिस्तान के ही नहीं पूरी दुनिया की मुस्लिम आबादी उनका एहसान मानेगी.
Pakistan’s attack on Afghanistan especially during the month of Ramadan is shameful. United States wants to remove the Taliban government from Afghanistan, and that task has been handed to Pakistan, in return for which many benefits can be offered.
These military generals drag us…— Hina Yousafzai (@xhinax) February 27, 2026
Afgan-Pak War : पाकिस्तानी हमले में अफगान की औरतों और बच्चों की गई जान
आधी रात को पाकिस्तान के द्वारा किये जा रहे हमले को लेकर अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि पाकिस्तान सेना के हमले में ज्यादातर महिलाओं और छोटे-मासूम बच्चों की जान गई है. पाकिस्तानी सरकार ने भी दावा किया है कि अब तक उसके ऑपरेशनों में तालिबान के 133 लोग मारे गए हैं और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.
वहीं अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय से आई जानकारी के मुताबिक अफगानिस्तान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के पूर्वी प्रांत पकतिका, पकतिया, खोस्त, नंगरहार, कुनार और नूरिस्तान में पाकिस्तानी सैनिकों को पीछे धकेल दिया है. अफगान सैनिकों का दावा है कि उन्होने अब तक पाकिस्तान के दो मिलिट्री बेस और 19 पोस्ट पर कब्जा कर लिया. दाव है कि चार पोस्ट से पाकिस्तानी जवानों को तालिबानी फौज ने खदेड़ दिया है.
Pakistan has struck Kabul and declared it’s in an ‘open war’ with Afghanistan, after Islamabad accused the Afghan Taliban of opening fire along the shared border.
The fighting follows days of hostilities, despite a ceasefire agreement in October. pic.twitter.com/uQO1NT4H9f
— Al Jazeera English (@AJEnglish) February 27, 2026
पाकिस्तान के F-16 लडाकू विमान को मार गिराया
अफगानी टीवी टोलो न्यूज का दावा है कि अफगानी फौज ने उनकी सीमा के अंदर आये पाकिस्तान के लडाकू विमान F-16 को मार गिराया है. सोशल मीडिया पर एक विमान के जलते हुए मलबे का वीडियो भी वायरल है.
शुक्रवार से ही सोशल मीडिया पर कई वीडियो चल रहे है, जिसमें कहीं फायटर विमान में आग लगते, तो कही पाकिस्तानी सैनिको को खदेड़े जाने के विजुअल्स हैं. एक वीडियो में दावा है कि अफगान सैनिकों ने पाकिस्तानी सैनिक को पकड़ लिया है.
1/4 PAKISTAN–AFGHANISTAN WAR#Afghanistan launched retaliatory strikes after Pakistan Army bombed civilian in Paktika & Khost, killing 13 Afghan
8-year-old boy survived but lost his entire family in #airstrike
All About #AfghanistanPakistanWar👇#paobc #バイオレクイエム発売 pic.twitter.com/wnN3TCM2BO
— The Wonk (@thewonkin) February 27, 2026
पाकिस्तान के तरफ से दावा किया जा रहा है कि शुक्रवार (27 फरवरी) को अहले सुबह काबुल, कंधार और पक्तिका में पर पाक सेना ने हवाई हमले किए. पाक सेना का दावा है कि इन हमलों में अफगानिसातन के 2 ब्रिगेड मुख्यालयों को तबाह कर दिया गया है. काबुल में लगातार बम धमाकों को अवाज सुनाई दे रही है.जिससे स्थानीय लोग दहशत में हैं.
पाकिस्तान में आसिम मुनीर को कोस रहे हैं लोग-‘रमजान के महीने में…’
अफगानिस्तान को लेकर पाकिस्तान लगातार ऐसे बयान दे रहा है जिससे ये साफ है कि आने वाले समय में ये संघर्ष और अधिक विकराल रुप ले सकता है. पूरी दुनिया में इस समय पवित्र रमजान का महीना चल रहा है. ऐसे में पाकिस्तान के इस नापाक हरकत से पाकिस्तानी लोग ही अपने सेना प्रमुख को कोस रहे हैं. पाकिस्तानी लोग लगातार सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि अफगान के मुजाहिद आसिम मुनीर के साथ अपको जो ठीक लगे वो करें, इससे पूरी दुनिया के मुस्लिम खुश हो जाएंगे.
ये भी पढ़े :- Pakistan-Afghan ‘war’: कंधार के ऊपर PAF जेट, तोरखम बॉर्डर के पास ताज़ा झड़पों…

